उत्तर प्रदेश

Sonbhadra News: लोक निर्माण विभाग के कई सड़कें मिली अधूरी, जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश

Sonbhadra News: प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण की प्रगति काफी खराब पाई गई है। मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्रा की अगुवाई में बुधवार को मिर्जापुर में हुई मंडल स्तरीय बैठक में वित्तीय वर्ष 2016-17 से वर्ष 2021-22 तक सोनभद्र में प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण की प्रगति काफी खराब मिली। इस पर नाराजगी जताते हुए मंडलायुक्त ने परियोजना निदेशक डीआरडीए राम शिरोमण मौर्य को प्रतिकुल प्रविष्टि देने के लिए संबंधित को निर्देशित गया। वहीं, अवशेष पंचायत भवनों का निर्माण (construction of panchayat buildings) जल्द पूर्ण करा लेने की हिदायत, पंचायत राज विभाग के अधिकारियों को देते हुए कहा कि जहां जमीन विवाद हो, उसका तत्काल निस्तारण करा लें।

आयुक्त कार्यालय सभागार में शासन के प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों को लेकर आयुक्त विंध्याचल मंडल योगेश्वर राम मिश्र और उप पुलिस महानिरीक्षक राकेश प्रकाश सिंह की मौजूदगी में हुई मंडल स्तरीय बैठक में मिर्जापुर, भदोही के अधिकारियों के अलावा सोनभद्र के डीएम चंद्रविजय सिंह, एसपी डा. यशवीर सिंह, सीडीओ सौरभ गंगवार, एडीएम सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।

आयुक्त ने विद्युत की समीक्षा करते हुए पाया कि सरकारी विभागो में विद्युत बिल वसूली प्रतिशत में, मीरजापुर में 54.23 प्रतिशत, भदोही में 34.61 प्रतिशत और सोनभद्र में लक्ष्य के 70.22 प्रतिशत की वसूली हुई है। झटपट पोर्टल पर प्राप्त आवेदन पत्रों में लंबित पार्थना पत्र मीरजापुर में 73, भदोही में दो, सोनभद्र में 128 लंबित पाए गए जिसके लिए संबंधितों को समय सीमा के भीतर निस्तारण का निर्देश दिया गया।

समीक्षा के दौरान आयुक्त ने पाया कि विंध्याचल मंडल के तीनों जनपदों में सिंचाई विभाग द्वारा मनरेगा योजना के तहत प्रस्ताव तैयार कर प्रेषित कर दिया गया है लेकिन मुख्य विकास अधिकारी स्तर से अभी उसे स्वीकृत नही किया गया हैं। इस पर उन्होंने ने तीनों जिलों के मुख्य विकास अधिकारी को सहेजा कि प्रस्ताव को तत्काल नियमानुसार स्वीकृति प्रदान करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21176 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × five =