Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

50 उम्र पार वाले पुलिसकर्मियों की हॉटस्पॉट पर ड्यूटी नहीं : एडीजी राजीव सब्बरवाल

यूपी पुलिस के सब इंस्पेक्टर बलवीर सिंह की मौत के बाद पुलिस महकमा सख्त हुआ है। मेरठ जोन के एडीजी राजीव सभरवाल ने आदेश दिया है कि 50 उम्र पार वाले पुलिसकर्मियों की डयूटी हॉटस्पॉट पर नहीं लगेगी।

इस उम्र वाले सभी पुलिसकर्मियों को अपनी हर तरह की जांच करानी होगी और उसकी रिपोर्ट अफसरों को देनी होगी, ताकि वे मुतमईन हो सकें कि हमारे सभी जवान ठीक हैं।

मेरठ में लिसाड़ी गेट थाने की फतेउल्लापुर चौकी प्रभारी बलवीर सिंह की मंगलवार को मेडिकल में कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। ताज्जुब की बात यह रही कि सोमवार आधी रात में उनकी तबीयत खराब हुई।

24 घंटे उपचार का मौका भी नहीं मिला। पुलिस अफसरों का मानना है कि यदि हमें दरोगा की बीमारियों के बारे में पहले से पता होता तो शायद उनकी जान बचाई जा सकती थी। दरोगा को शुरुआत से बेहतर इलाज नहीं मिला।

मेरठ जोन के एडीजी राजीव सभरवाल ने बुधवार को बताया कि अब 50 उम्र पार वाले सभी पुलिसकर्मियों की जांच होगी। पता किया जाएगा कि उन्हें कोई पुरानी बीमारी तो नहीं है

इसलिए सभी प्रकार की जांच कराने का निर्देश दिया है। यह भी निर्देश दिए कि इस उम्र वाले पुलिसकर्मियों की ड्यूटी हॉटस्पॉट पर न लगाई जाए क्योंकि वहां यदि वे संक्रमित हुए तो बीमारी जानलेवा हो सकती है। उधर, प्रदेश के एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार सहित कई अफसरों ने दरोगा बलवीर सिंह की मौत पर दुख जताया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × four =