Guwahati: असम में बड़ा हादसा, 30 लोगों को ले जा रही नाव ब्रह्मपुत्र नदी में पलटी
Guwahati: असम के धुबरी जिले में ब्रह्मपुत्र नदी में गुरुवार को एक नाव पलट गई, जिसमें करीब 30 लोग सवार थे. धुबरी उपायुक्त अंबामुथन एमपी ने बताया कि 6-7 लोग अब भी लापता हैं; राहत एवं बचाव कार्य जारी है.
घटना में धुबरी के अंचल अधिकारी भी लापता हैं. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ज्ञानेंद्र देव त्रिपाठी के मुताबिक बचाव दल ने नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

