खेल जगत

Sandeep Lamichhane के खिलाफ डिफ्यूजन नोटिस जारी

अंतरराष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन (इंटरपोल) ने नेपाली क्रिकेटर Sandeep Lamichhane के खिलाफ डिफ्यूजन नोटिस जारी किया है. नेपाल पुलिस मुख्यालय के अनुसार, नेपाल पुलिस के अनुरोध पर इंटरपोल ने लामिछाने के खिलाफ डिफ्यूजन नोटिस जारी किया. नोटिस जारी होने के बाद, इंटरपोल से संबद्ध 135 देश लामिछाने का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू करेंगे.

नेपाल पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि अगर लामिछाने किसी देश में पाया जाता है तो उस देश की पुलिस उसे नेपाल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर देगी. क्रिकेटर के खिलाफ एक नाबालिग लड़की ने दुष्कर्म के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है.

संदीप लामिछाने शिकायत दर्ज होने के समय वेस्टइंडीज में कैरेबियन प्रीमियर लीग खेल रहे थे, वह अभी तक नेपाल नहीं लौटे हैं. उसका ठिकाना अभी भी रहस्य बना हुआ है.

पुलिस प्रवक्ता टेक प्रसाद राय ने कहा कि लामिछाने का पता लगाने के लिए सभी प्रक्रियाएं शुरू कर दी गयी हैं. इधर, लामिछाने ने दावा किया कि मुझे अपने खिलाफ दर्ज शिकायत और बलात्कार के झूठे आरोप के बारे में पता चला. इससे न केवल मेरे मानसिक स्वास्थ्य बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित किया है. हालांकि उन्होंने अपने ठिकाने के बारे में जानकारी नहीं दी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + four =