उत्तर प्रदेश

Lucknow: IPS आकाश कुलहरि का फ्लाइट से कीमती सामान हुआ गायब

Lucknow: उत्तर प्रदेश के एक बड़े पुलिस अफसर का हवाई यात्रा के दौरान चश्मा, कैमरा, हार्ड ड्राइव और पेन ड्राइव गायब हो गया और उन्हें जब इसका पता चला तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की है. राजधानी के सरोजनी नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कि आखिर साहब का कीमती सामान कहां चोरी हुआ है।

आईपीएस आकाश कुलहरि (IPS Akash Kulhari) ने सरोजिनीनगर पुलिस  को जो तहरीर दी है उसके मुताबिक 29 अगस्त को उन्हें मुंबई से लखनऊ आना था, जिसका टिकट इंडिगो की फ्लाइट से 23/8/2022 किया था. उनकी फ्लाइट 29 अगस्त को मुंबई टर्मिनल 1 से समय 5.50 पर थी. उन्हें लखनऊ के टर्मिनल 2 पर 8:05 पर पहुंचना था.

मुंबई एयरपोर्ट पर उन्होंने अपना बैग जिसमें कीमती सामान था जमा कर दिया. किसी कारणवश जब मुंबई से लखनऊ आने वाली फ्लाइट निरस्त हो गई तो यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से दिल्ली और फिर दिल्ली से लखनऊ भेजा गया. वह 7:45 पर मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 से चले थे और 9:55 पर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली टर्मिनल 3 पर पहुंचे.

इसके बाद नई दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डा टर्मिनल 3 से इंडिगो की फ्लाइट 12:45 पर रवाना हुई जो 1.55 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पहुंची. आकाश कुलहरी के मुताबिक मुंबई एयरपोर्ट पर उन्होंने जो अपना सामान जमा किया था वह लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर रिसीव किया.

लखनऊ पहुंचने के बाद ज़ब उन्होंने अपना बैग खोल कर चेक किया तो उसमें कई कीमती सामान गायब थे. उनके मुताबिक फ्लाइट के चलने में काफी अंतराल होने के कारण मुंबई, दिल्ली या लखनऊ एयरपोर्ट पर किसी अराजक तत्व ने उनका सामान चोरी कर लिया. इसकी शिकायत 28/09/2022 को सरोजिनीनगर थाने में दर्ज की गई है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21710 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 2 =