वैश्विक

फ्लाइट में ‘अंडरगारमेंट्स’ पहनकर आएं केबिन क्रू-Pakistan International Airlines

Pakistan International Airlines ने फ्लाइटों के केबिन क्रू के लिए एक नया तुगलकी फरमान जारी किया है. मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पीआईए ने अपने फरमान में केबिन क्रू को आवश्यक तौर पर ‘अंडरगारमेंट्स’ पहनने का निर्देश दिया है. अपने आदेश में पीआईए ने कहा है कि फ्लाइट में सभी केबिन क्रू को ‘अंडरगारमेंट्स’ पहनना आवश्यक है.

पाकिस्तान के प्रमुख टेलीविजन चैनल जियो न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक अजीब घटनाक्रम में पीआईए ने अपने एयर क्रू से कहा है कि अंडरगारमेंट पहनना जरूरी है. Pakistan International Airlines ने दावा किया है कि एयर अटेंडेंट द्वारा बेहतर पोशाक की कमी एयरलाइन की ‘खराब’ और ‘नकारात्मक’ छवि को पेश करता है.

जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पीआईए के प्रबंध निदेशक (विमान सेवा) आमिर बशीर ने विमानन कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों को भेजे निर्देश में कहा है कि यह बहुत बड़ी चिंता की बात है कि कुछ केबिन क्रू एक शहर से दूसरे शहर की यात्रा के दौरान होटलों में ठहरने और विभिन्न स्थानों पर जाने वाले साधारण लिबास पहनते हैं. इस प्रकार की ड्रेसिंग यात्रियों पर बुरा प्रभाव डालती है. इतना ही नहीं, इससे देश और विमानन कंपनियों की नकारात्मक छवि को भी पेश करती है.

Pakistan International Airlines के प्रबंध निदेशक आमिर बशीर ने कहा कि बशीर ने केबिन क्रू को ‘उचित अंडरगारमेंट्स’ के ऊपर औपचारिक सादे कपड़ों में ‘ठीक से तैयार’ करने का निर्देश दिया है. उन्होंने अपने निर्देश में कहा है कि पुरुषों और महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले कपड़े हमारी सांस्कृतिक और राष्ट्रीय नैतिकता के अनुसार होने चाहिए. जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, ग्रूमिंग अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे ‘हर समय’ केबिन क्रू की निगरानी करें और नियमों से कोई ‘विचलन’ होने पर वापस रिपोर्ट करें.

Pakistan International Airlines अभी हाल ही के दिनों में तब से सुर्खियों में बनी हुई है, जब एक पाकिस्तानी यात्री ने विमान की खिड़की को तोड़ने की कोशिश की. वह पेशावर से दुबई के लिए रवाना हुआ था. फ्लाइट में नमाज पढ़ने से रोकने पर यात्री ने हंगामा किया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. जब वह फ्लाइट में चढ़ा तो वह ठीक था और अचानक इस तरह से हरकत करने लगा. यात्री को जब फ्लाइट में नमाज अदा करने से रोका गया तो उसने हंगामा किया.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − three =