Muzaffarnagar News- अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करते दबोचे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एसएसपी के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वालो पर शिकंजा कसा जा रहा है। वहीं आज थाना फुगाना पुलिस द्वारा ०३ अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार किये जिनके कब्जे से लगभग ०३ लाख रुपये कीमत की ४४६४० नशीली गोलियां, ८२७६ कैप्सूल व ३१६ इंजेक्शन व ०१ मोटरसाइकिल बरामद की।
अवैध मादक तस्करों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार श्रीवास्तव के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी फुगाना शरदचंद्र शर्मा व प्र.नि. सुदेश कुमार थाना फुगाना के कुशल नेतृत्व में रात्रि को पाना फुगाना पुलिस द्वारा ०३ पदार्थ तस्कर अभियुक्तगण को फौजी मेडिकल स्टोर ग्राम खरड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे में लगभग ०३ लाख रुपये कीमत की ४४८४० नशीली गोलिया ८२७६ कैप्सूल व ३१६ इंजेक्शन व ०१ मोटरसाइकिल बरामद हुए हैं।
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा प्रारम्भिक पूछताछ में बताया गया कि अभि. मोहन बाहर मे अवैध मादक पदार्थ मंगवाकर आसपास बिक्री करना था तथा अभियुक्त उवैश व अर्पित मलिक अपने अपने मेडिकल स्टोर पर बिना बिल व डॉक्टर के पर्चे के बिना ही अधिक दामों में बेच कर अवैध नाभ अर्जित करते थे। स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त उवैश पुत्र अन्सार निवासी ग्राम पिठलोकर थाना सरधना जनपद मेरठ हाल निवासी भारत मैडिकल एजेन्सी निकट तहसील कस्बा व थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर, मोहन पुत्र कुंवरसेन निवासी गली न० ७ रामनीला टीला थाना कोतवाली नगर जनपद मु.नगर, अर्पित मलिक पुत्र स्व. विजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम खरड थाना फुगाना मुजफ्फरनगर है।
गिरफ्तार करने वाली में प्र०नि० सुदेश कुमार, व०उ०नि० जितेन्द्र सिहं, उप नि० विजेन्द्र सिंह, है०का० ज्ञानवीर सिंह, का० लोकेन्द्र, का० ललित भाटी, का० मोहन सिंह थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर शामिल रहे।

