Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-सेवा पखवाडा के तहत टी.बी. मुक्त राष्ट्र अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की जन्म जयंति तक १७ सितम्बर से २ अक्टूर २०२२ तक निमित्त सेवा के विभिन्न कार्यक्रमो के माध्यम से सेवा पखवाडा मनाया जा रहा है।

इस कडी में टी०बी मुक्त राष्ट्र अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष में गाँधीनगर स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर निःशय मित्र कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्व प्रथम भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व संचालन कार्यक्रम संयोजक डॉ० संदीप शर्मा द्वारा किया गया।

इसी कडी में जिला भाजपा कार्यालय पर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल, उमेश मलिक, अशोक कंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० महावीर सिंह फौजदार व जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ० लोकेश गुप्ता द्वारा रोगीयो को भोजन व पोषण किट वितरित की गई। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मोदी सरकार ने २०२५ तक भारत को टी०बी० मुक्त राष्ट्र बनाने की दिशा में संकल्पबद्ध होकर महत्वपूर्ण कदम उठाये है

निःशय मित्र कार्यक्रम के माध्यम से टी०बी० को पूरे देश से समाप्त करने का संकल्प लिया गया है इस बिमारी से ग्रसित व्यक्तियो की टी०बी० अस्पताल से जानकरी प्राप्त करके हम सभी उन व्यक्तियों को १ वर्ष के लिए गोद लेकर उनके भोजन व पोषण का ध्यान रखेंगे।

चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सभी अतिथियों ने सराहना की और चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा डॉ० पंकज सिंह व डॉ० अजय पंवार (आई.एम.ए. अध्यक्ष), डॉ० हेमन्त व डॉ० अभिषेक (आई.एम.ए. सचीव) को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस कार्यक्रम के संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ० संदीप शर्मा रहे।इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष बिजेन्द्र पाल, अमित चौधरी, जिला मंत्री रेणु गर्ग, बोबिन्द्र सहरावत, जिला सह मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल, जिला संयोजक चिक्तिसा प्रकोष्ठ डॉ० सन्दीप शर्मा, जिलाध्यक्ष अनु० मोर्चा राजकुमार सिद्धार्थ, जिला पंचायत सदस्य प्रवीण कुमार, सचिन करानिया, तरूण पाल, प्रमोद कश्यप, जिला संयोजक सोशल मीडिया रक्षित नामदेव, डॉ० जीतसिंह तोमर, डॉ० शेखर सैनी, डॉ० बिजेन्द्र, डॉ० अंकित, डॉ० सतीश कुमार सैनी, डॉ० मुकेश गौड, डॉ० विमल शर्मा, डॉ० शेखर पुण्डीर, हेमन्त, संजीव कुमार, विपिन कुमार, हेमन्त यादव, अभिषेक गर्ग, रविकांत शर्मा, विपुल शर्मा आदि उपस्थित रहे ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + 12 =