वैश्विक

Kabul: गृह मंत्रालय की मस्जिद में धमाका, 4 की मौत, 25 घायल

Kabul में बुध‍वार को गृह मंत्रालय की मस्जिद में हुए विस्फोट में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि धमाके में 25 अन्य लोग घायल हो गये हैं. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. यह जानकारी Tolo News के हवाले से मिल रही है.

अफगानिस्तान गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफी ने ट्वीट किया, दुर्भाग्यवश, एक मस्जिद में धमाका हुआ है, जहां गृह मंत्रालय के कुछ कर्मी और आगंतुक नमाज अदा कर रहे थे.

गृह मंत्रालय पर अफगानिस्तान में सुरक्षा और कानून प्रवर्तन की जिम्मेदारी है. गृह मंत्रालय के निकट ही काबुल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी है और यह इलाका अति सुरक्षित इलाकों में गिना जाता है. प्रवक्ता ने यह उल्लेख नहीं किया कि क्या मस्जिद मंत्रालय की इमारत के भीतर स्थित है या इसके निकट.

गृह मंत्रालय की मस्जिद में हुए विस्फोट के पीछे किसका हाथ है. इसकी जानकारी अबतक नहीं मिल पायी है. हालांकि अधिकारियों ने बताया कि हमले की जांच जारी है. अबतक किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21300 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 − 1 =