Muzaffarnagar News: 15 हजार के इनामी सहित दो शातिर मुठभैड में गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)थाना छपार और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान एक १५ हजार रुपए के इनामी डकैत तसव्वर सहित दो बदमाश घायल हो गए हैं जिसमें पुलिस ने घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है घायल बदमाशों ने पिछले दिनों भाई २२ध्२३ सितंबर की रात्रि थाना छपार क्षेत्र के गांव खुड्डा मे मौहम्मद जरीफ पुत्र असगर निवासी ग्राम खुड्डा के घर मे हुई हत्या सहित डकैती मे की घटना में शामिल थे
दरअसल जनपद मुजफ्फरनगर के थाना छपार के प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि बाइक सवार दो बदमाश किसी अपराधी घटना को अंजाम देने जा रहे हैं मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर काली नदी खानपुर रोड पर चेकिंग के दौरान बदमाशों को रोक लिया मगर अपने आपको घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे तभी पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए
उनकी बाइक पर चल कर गिर गई इसके बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को कब्जे में ले लिया और उन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया पकड़े गए बदमाशों की पहचान तसव्वर उर्फ भूरा पुत्र मन्सूर निवासी गुर्जरवाला थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर और मुबारिक पुत्र मोहम्मद सत्तार पुत्र निवासी ग्राम लढौरा गुर्जर थाना रामपुर मनिहारन जनपद सहारनपुर के रूप में हुई जिन्हें पुलिस ने इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल तमंचा और कारतूस बरामद किए है
पकड़े गए बदमाश तसव्वर उर्फ भूरा से पूछताछ के दौरान गांव खुड्डा मे हुई हत्या सहित डकैती की घटना का अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों ने १७ध्१८ सितंबर की रात्रि मे उत्तराखंड के भगवानपुर मे फैक्ट्री के पास शीशा भरी पिक-अप गाडी को चोरी कर लिया था जिसमें एक लेपटाप भी था, अग्नि के आरोपी तसव्वर पर १५०००ध्-रूपये का पुरूषकार घोषित किया गया था घोषित गया था पकड़े गए बदमाशों पर लूट हत्या और डकैती सहित अन्य धाराओं में आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं
हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर यतेंद्र सिंह नागर के कुशल नेतृत्व में चरथावल थानाप्रभारी राकेश शर्मा व उनकी टीम ने सराहनीय व प्रशंसनीय कार्य को अंजाम देते हुए एक शातिर हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है चरथावल पुलिस की माने तो पकड़ा गया
हिस्ट्रीशीटर अपराधी पूर्व में भी कई मुकदमों में जेल जा चुका हैं लेकिन चरथावल थाना प्रभारी राकेश शर्मा व उनकी टीम की नजरों से आज बच नहीं पाया।थाना चरथावल पुलिस द्वारा ०१ हिस्ट्रीशीटर/वांछित अभियुक्त गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ०१ तमंचा मय ०२ जिंदा कारतूस ३१५ बोर भी बरामद किया हैं।
चरथावल थानाप्रभारी राकेश कुमार शर्मा थाना चरथावल के कुशल नेतृत्व में रात्रि को जय सिंह नागर व उनकी टीम ने ०१ हिस्ट्रीशीटर/वांछित अभियुक्त को कसौली नदी पुल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से ०१ तमंचा मय ०२ जिंदा कारतूस ३१५ बोर बरामद किए गए।
गिरफ्तार अभियुक्त थाना चरथावल का हिस्ट्रीशीटर (एचएस नं० ७२ए) अपराधी है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चरथावल पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम प पता जुगनु पुत्र इरफान निवासी ग्राम पावटीखुर्द थाना चरथावल मुजफ्फरनगर बताया जा रहा हैं। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने ०१ तमंचा मय ०२ जिंदा कारतूस ३१५ बोर भी बरामद किया हैं।

