खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

कार में आग से दो सगे भाइयांे सहित जिंदा जल गए छह युवकMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। तितावी थाना क्षेत्र में पानीपत-खटीमा मार्ग पर जागाहेड़ी टोल के पास सोमवार तड़के करीब 4ः50 बजे एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। तेज रफ्तार हुंडई ऑरा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर व बिजली के खंभे से टकराने के बाद सड़क की दूसरी तरफ पलट गई। टक्कर लगते ही कार में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते वाहन आग का गोला बन गया। दरवाजे लॉक हो जाने के कारण अंदर सवार सभी छह युवकों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गयी।
कार पानीपत की ओर से आ रही थी। फ्लाईओवर पर चालक का नियंत्रण छूटने से गाड़ी डिवाइडर और खंभे से जा भिड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में आग लगते ही सवार लोगों ने बाहर निकलने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजे नहीं खुले। पुलिस और ग्रामीणों ने शीशे व दरवाजे तोड़कर उन्हें निकालने की कोशिश की, पर विकराल आग के सामने सभी बुरी तरह झुलस चुके थे। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हादसे में जान गंवाने वाले सभी छह युवक हरियाणा के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान अजय (22) पुत्र शमशेर और अमन (19) पुत्र रामफल निवासी ग्राम मोठसिंह जिला हिसार हरियाणा के रूप में हुई है। इनके अलावा अंकित (23) पुत्र राजेश, राहुल (21) पुत्र समुन्द्र, अंकित (19) पुत्र समुन्द्र और साहिल (22) पुत्र सोमकुमार निवासी ग्राम राखीगढ़ी, थाना नारनौल, जिला हिसार हरियाणा के रूप में हुई है। हादसे में का शिकार हुए राहुल और अंकित दोनों सगे भाई थे। दोनों की एक साथ मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं कार चला रहा साहिल गुड़गांव की एक निजी कंपनी में किराये पर गाड़ी चलाता था। हादसे के समय कार में उसके साथ पांच अन्य युवक भी सवार थे। हादसे की सूचना पर तितावी थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड, एसपी देहात और सीओ फुगाना ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने सभी छह शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अचानक हुई छह युवकों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। सडक हादसे मे 6 लोगो की मौत की घटना की जानकारी मिलने पर मंत्री कपिलदेव अग्रवाल मोर्चरी पहंुंचे वहीं दूसरी और हादसे की सूचना पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान तितावी थाने पहुंचे तथा शोकाकुल परिजनो को ढंाढस बंधाया तथा हर संभव मदद का भरोसा दिया।

 

हादसे में छह युवाओं की मृत्यु अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारकः मंत्री कपिल देव
मुज़फ्फरनगर। जनपद मुज़फ्फरनगर के थाना तितावी क्षेत्र अंतर्गत जागाहेड़ी टोल प्लाजा के निकट आज सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में कार के बिजली के खंभे से टकराने के बाद आग लगने से छह युवाओं की दर्दनाक मृत्यु हो जाने की घटना अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। इस हादसे में हरियाणा के जनपद हांसी के ग्राम राखी खास एवं मोठ निवासी अंकित, अजय, अमन, अनुज, साहिल एवं अंकित के असामयिक निधन की सूचना पर उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। वहां उन्होंने दिवंगत युवाओं के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान मंत्री कपिल देव ने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने एवं सभी आवश्यक प्रशासनिक कार्यवाही संवेदनशीलता और तत्परता के साथ सुनिश्चित करने को कहा। मंत्री कपिल देव ने कहा कि एक ही हादसे में छह युवाओं का असमय निधन अत्यंत पीड़ादायक है। यह घटना न केवल उनके परिवारों, बल्कि पूरे समाज के लिए गहरा आघात है। इस अपूरणीय क्षति की भरपाई संभव नहीं है। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।

 

जागाहेड़ी टोल के पास भीषण हादसे में छह लोगों की मौत पर सीएमओ डा. सुनील तेवतिया ने जताया शोक
पोस्टमार्टम हाउस और जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद मुजफ्फरनगर में जागाहेड़ी टोल प्लाजा के पास आज सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कार बिजली के खंभे से टकराने के बाद आग लगने से छह लोगों की जलकर हुई मौत पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति तथा परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
हादसे की सूचना मिलते ही सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने संबंधित चिकित्सकों एवं अधिकारियों को सभी छह मृतकों का पोस्टमार्टम जल्द से जल्द और प्राथमिकता के आधार पर संपन्न कराने के निर्देश दिए, ताकि शोकाकुल परिजनों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके पश्चात सीएमओ ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के बर्न वार्ड का जायजा लेकर वहां उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, व्यवस्थाओं एवं उपचार संबंधी तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही उन्होंने इमरजेंसी सेवाओं का भी निरीक्षण किया और चिकित्सकों से आवश्यक जानकारी ली। सीएमओ ने निर्देश दिए कि अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचने वाले प्रत्येक मरीज को तत्काल एवं प्राथमिकता के आधार पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए। बर्न वार्ड सहित सभी आवश्यक चिकित्सा व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं तथा किसी भी मरीज के उपचार में लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ मरीजों की देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

बाइक सवार युवक की हुई सड़क हादसे में मौतः साथी घायल
शाहपुर। रोडवेज बस की टक्कर से बाईक सवार एक युवक की मौत हो गई तथा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के गंाव सांझक मे आज सुबह रोडवेज बस तथा बाईक के बीच हुई टक्कर मे बाईक सवार एक युवक 15 वर्षीय मोनीश पुत्र मुर्तजा निवासी संाझक की मौके पर मौत हो गई तथा उसका साथी निखिल गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत ही उपचार के लिए अस्पताल भिजवाने के साथ मृतक के परिजनो की इसकी सूचना दी। युवक की मौत की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गयां। परिजन कुछ ही देर मे घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने भीड की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। इस दौरान मौके पर दर्जनो ग्रामीण मौजूद रहे।

पटाखों से पेड में लगी आग
मुजफ्फरनगर। नई मन्डी थाना क्षेत्र के वसुंधरा रेजिडेंसी में बीती रात एक पेड मे पटाखों से लगी आग से हडकम्प मच गया। नागरिको की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम तथा इंस्पैक्टर थाना नई मन्डी आनन्द देव मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए। दमकल विभाग की टीम ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया। इस दौरान घटना स्थल पर आसपास के लोगों सहित अनेक लोेग मौजूद रहे।

 

अन्नकूट के प्रसाद का वितरण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भगवान विश्वकर्मा शोभा यात्रा समिति के द्वारा भगवान विश्वकर्मा मंदिर विश्वकर्मा चैक भोपा रोड मुजफ्फरनगर अन्नकूट का आयोजन किया गया जिस पर मुख्य रूप से समाज के लोगों ने सहयोग किया और सब लोग उपस्थित रहे इस कार्यक्रम में कढ़ी चावल का प्रसाद वितरण किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से नरेश कुमार विश्वकर्मा मुकेश कुमार धीमान गालिबपुर वाले सुरेश धीमान सिसौली वाले नरेश पांचाल सरदार बलविंदर सिंह नरेश पटवारी सुशील धीमान निशांत एडवोकेट प्रदीप कुमार प्रॉपर्टी डीलर सतीश कुमार हरसोली और सतीश कुमार रामपुरी अगेश कुमार धीमान नाथीराम धीमान संदीप कुमार प्रदीप कुमार चैक प्रभारी महेंद्र धीमान कवाल वाले धीमान रजत धीमान सभासद धीमान सत्य प्रकाश धीमन टीवी वाले आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे सभी का योगदान सराहनीय रहा

 

दीपावली की धूम, आतिशबाजी से जगमगाया शहरMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। दीपावली के पावन पर्व पर मुजफ्फरनगर शहर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। छुट्टी के दिन लोगों ने परिवार के साथ मिलकर दीपावली का त्योहार हर्षाेल्लास से मनाया। शाम होते ही शहर के विभिन्न इलाकों में आतिशबाजी की गूंज सुनाई देने लगी। महिलाओं ने घरों में पूजा-अर्चना कर दीप जलाए, वहीं बच्चों में भी दीपावली को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। बच्चों ने फुलझड़ियां और अनार जलाकर खुशियां मनाईं। रंग-बिरंगी रोशनी और आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा। हर तरफ हैप्पी दिवाली की शुभकामनाओं का दौर चलता रहा। दीपावली के अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को मिठाइयां बांटकर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूरे शहर में त्योहार की रौनक देखते ही बन रही थी।

 

युवक का खेत में मिला शव
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। खेत मे एक व्यक्ति का शव लावारिस अवस्था मे पडा देख आसपास के खेतो मे काम कर रहे लोग मौके पर एकत्रित हो गए। मिली जानकारी के अनुसार नई मन्डी थाना क्षेत्र के भोपा रोड स्थित गंाव जटमुझेडा के जंगल मे करीब 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पडा देख कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना थाना नई मन्डी पुलिस को दीं। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा की गई जानकारी मे मृतक की पहचान थाना सिविल लाईन के हाजीपुरा करीब 50 वर्षीय शमीम के रूप मे हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनो को जब इसकी जानकारी दी तो परिवार के लोग कुछ ही देर मे मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनो तथा भीड की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। बताया जाता है कि इस सम्बन्ध मे थाना सिविल लाइन मे शमीम के सम्बन्ध मे गुमशुदगी दर्ज है।

 

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, सीकरी के जंगल में मिला शव
मोरना। दीपावली का त्योहार मनाने घर आए भोपा निवासी 28 वर्षीय युवक बंटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव रविवार सुबह सीकरी गांव के जंगल में राजबाहे में पड़ा मिला। घटना की सूचना से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे एसपी देहात अक्षय संजय महाडिक ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी की।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतक के दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है।
थाना व गांव भोपा निवासी कृष्णपाल ने बताया कि शनिवार शाम गांव का ही रोहित उनके 28 वर्षीय पुत्र बंटी को दीपावली की मिठाई देने के बहाने बाइक पर अपने साथ लेकर गया था। देर रात तक बंटी घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने उसके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन बंद मिला। रविवार सुबह परिजनों ने रोहित से बंटी के बारे में जानकारी की तो उसने बताया कि वह शनिवार शाम बंटी को भोपा स्थित नहर पुल पर छोड़कर चला गया था।
इसी बीच परिजनों को सूचना मिली कि सीकरी गांव के जंगल में राजबाहे में एक युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान बंटी के रूप में की। युवक का शव मिलने की खबर से गांव में हड़कंप मच गया और परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर एसपी देहात अक्षय संजय महाडिक भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रविवार शाम शुक्रताल स्थित शमशान घाट पर गमगीन माहौल में बंटी का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक बंटी पहले मोटरसाइकिल मिस्त्री का काम करता था। फिलहाल वह मुंबई में कपड़ा बेचने का काम कर रहा था। दीपावली का त्योहार मनाने के लिए वह तीन दिन पहले ही घर आया था। मृतक के परिवार में पिता कृष्णपाल, माता कमला, छोटा भाई मनीष और छोटी बहन पायल हैं। परिवार के जवान बेटे की अचानक मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं।
सोमवार को मृतक के परिजन भोपा थाने पहुंचे और पुलिस से घटना की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की।
सीओ भोपा राधारमण सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गहरी चोट लगने और अत्यधिक खून बहने के कारण युवक की मौत होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की प्रत्येक पहलू से जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
क्यूँ दोस्त घर नही बताते,दो माह में दूसरी घटना
भोपा गांव में इस प्रकार का यह दूसरा मामला है बीते 1 सितंबर को गांव निवासी वंश कश्यप पुत्र नीटू की नहर में डूबने से मौत हो गई थी। वंश अपने दोस्तों संग गांव बेलड़ा में आयोजित मेला देखने गया था। रात में वंश के डूब जाने अथवा गायब हो जाने के बाद दोस्तों द्वारा परिजनों को घटना के बारे नहीं बताया गया था।अब बंटी की मौत हो जाने की बात भी उसके दोस्त रोहित द्वारा छिपाई गयी। दोनों घटनाएं दोस्ती मित्रता पर सवाल खड़े करती हैं।

 

मारपीट आधा दर्जन घायल, मुकदमा दर्ज
मोरना। क्षेत्र के गांव वजीराबाद में रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। गाली गलौज का विरोध करने पर आरोपीयों ने घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। मारपीट में दंपती समेत परिवार के छ व्यक्ति घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। भोपा थाना क्षेत्र के गांव वजीराबाद निवासी सुधीर कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार की शाम उसके पड़ोसी अकारण ही गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपी जातिसूचक शब्द कहते हुए लाठी-डंडे व सरिये लेकर उसके घर में घुस आए और हमला कर दिया। हमले में सुधीर और उसकी पत्नी डोली घायल हो गए। शोर सुनकर पहुंचे चाचा विनोद कुमार, मां राजनीता और बेटे अनमोल के साथ भी मारपीट की गई। मारपीट में विनोद कुमार चोट लगने से बेहोश होकर गिर गए। शोर शराबे की आवाज सुन लोगों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार ने बताया कि दीपक, सोनू,मोनू, तेजपाल, सोहनवीर, राकेश, सुनील, अमित, रवि के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
वहीं दूसरे पक्ष के राकेश ने बताया कि मामला दीपावली के पटाखे छोड़ने को लेकर है उसके पोते वंश द्वारा पटाखा छोड़ा गया था।जो दूसरे पक्ष के चबूतरे में लगा था।राकेश ने भी मारपीट करने के आरोप दूसरे पक्ष पर लगाये हैं

 

मतदाता सूची में नाम नहीं है तो फाॅर्म-6 भरकर जुड़वाएंः एसडीएम सदर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मतदाताओं को अपनी मतदाता सूची में नाम जांचने की अपील की जा रही है। यदि किसी मतदाता का नाम सूची में शामिल नहीं है या छूट गया है तो वह फॉर्म-6 के माध्यम से अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकता है। सदर एसडीएम शुभम श्रीवास्तव ने मतदाताओं से यह प्रक्रिया समय रहते पूरी करने और म्ब्प्छमज ।चच का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने की अपील की है। एसडीएम शुभम श्रीवास्तव ने कहा कि प्रत्येक मतदाता को अपनी मतदाता सूची में नाम जरूर देख लेना चाहिए। नाम नहीं होने की स्थिति में फॉर्म-6 भरकर उसे सूची में शामिल कराने के लिए आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इसके लिए म्ब्प्छमज ।चच भी उपयोगी माध्यम है। मतदाता इस ऐप के जरिए अपना फॉर्म भर सकते हैं और चुनाव संबंधी शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि ऐप के माध्यम से म्च्प्ब् नंबर डालकर मतदाता पहचान पत्र डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा आवेदन की स्थिति भी देखी जा सकती है कि फॉर्म किस स्तर पर है और किस अधिकारी के पास पहुंचा है। मतदाता अपने बूथ लेवल ऑफिसर यानी बीएलओ से संपर्क करने के लिए ऐप में उपलब्ध बुक कॉल सुविधा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। शुभम श्रीवास्तव ने कहा कि आज के समय में लोग मोबाइल पर कई तरह के ऐप इस्तेमाल करते हैं। म्ब्प्छमज ।चच भी मतदाताओं के लिए काफी उपयोगी है। इसके इस्तेमाल से उन्हें चुनाव संबंधी कई सुविधाएं एक ही जगह मिल सकती हैं और अधिकारियों से संपर्क करना भी आसान होगा।

 

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 23269 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × three =