वैश्विक

Delhi: मदरसे में मौलवी ने 11 साल के बच्‍चे का किया यौन शोषण, दिल्‍ली महिला आयोग को मिली शिकायत

Delhi:  करावल नगर स्थित एक मदरसे के मौलवी द्वारा 11 साल के बच्‍चे का यौन उत्‍पीडन करने का मामला सामने आया है. मौलवी उसी मदरसे में ही रहता है. वहीं बच्‍चा भी उस मदरसे में ऊपरी मंजिल में रहकर पढ़ाई करता था. हालांकि घटना के सामने आने के बाद मौलवी को गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है.

दिल्‍ली महिला आयोग को मिली शिकायत में बच्‍चे ने बताया कि वह पिछले 4 साल से मदरसे में रहकर पढ़ाई कर रहा है. वह मदरसे की ऊपर बिल्डिंग में रहता है जबकि नीचे मौलवी रहता है. 14 और 15 अगस्‍त की रात को जब स्‍वतंत्रता दिवस की तैयारियां की जा रही थीं तो मौलवी उसे लेकर एक कमरे में लेकर गया और वहां उसका यौन शोषण किया. साथ ही धमकी दी कि इस बात को वह किसी को बताए नहीं.

इसके ठीक एक हफ्ते बाद मौलवी ने दोबारा से उसका यौन उत्‍पीडन किया. इतना ही नहीं वह मौलवी उस बच्‍चे से पैर भी दबवाता था और शोषण भी करता था. कुछ दिन बाद बच्‍चा अपने घर चला गया

लेकिन 7 अक्‍टूबर 2022 को उसकी मां उसे फिर दोबारा से मदरसा में छोड़ गई लेकिन 11 अक्‍टूबर को बच्‍चा भागकर अपने घर चला गया और सारी बात बताई.दिल्‍ली महिला आयोग की अध्‍यक्ष स्‍वाति मालीवाल ने कहा कि यह बहुत ही गंभीर मामला है. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × four =