फिल्मी चक्कर

Rajshree Productions की फिल्म ‘Uunchai’ का ट्रेलर लॉन्च

Rajshree Productions की महत्वाकांक्षी फिल्म ‘Uunchai’ का ट्रेलर आज लॉन्च कर दिया. पोस्टर के बाद ‘ऊंचाई’ के ट्रेलर को भी दर्शक भरपूर प्यार दे रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर हमें दिल्ली से नेपाल के हिमालय तक के रोड ट्रिप पर ले जाता है. ट्रेलर से पता चलता है कि अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी और डैनी डेंगज़ोम्पा लंबे समय से दोस्त हैं.

डैनी और उनके दोस्त बर्थडे सेलीब्रेट करते हैं और सभी जमकर डांस करते हैं. ये उनकी जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल है लेकिन डैनी की मौत ने सब कुछ बदल दिया.

डैनी माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप में जाना चाहते थे! डैनी अपने बचपन के दोस्तों के साथ फिर से जीवन जीना चाहते थे! उनके दोस्त इस इच्छा को कैसे पूरा करते हैं यही फ़िल्म ‘ऊंचाई’ की कहानी है. अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी उसकी याद में ट्रेकिंग करने का फैसला करते हैं.

ट्रेलर में बताया गया है कि 65 साल से अधिक उम्र के पुरुषों के लिए इस चुनौतीपूर्ण ट्रेक को करना कितना मुश्किल होगा. परिणीति चोपड़ा ट्रेक की गाइड हैं और वह ट्रेक की मुश्किलों को समझाती नजर आ रही हैं. नीना गुप्ता ने बोमन ईरानी की पत्नी की भूमिका निभाई है जबकि सारिका की भूमिका एक रहस्य है. बिग बी की आवाज में भूपेन का पसंदीदा गाना जो राजश्री प्रोडक्शन का एक क्लासिक गाना है- ये जीवन है- एक अलग एहसास देता है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − 10 =