उत्तर प्रदेश

Meerut News: अपाची मोटर साइकिल पर सवार दो हथियारबंद बदमाश शराब गोदाम के सेल्समैन से दो लाख रुपये लूट फरार

Meerut News: थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में अपाची मोटर साइकिल पर सवार दो हथियारबंद बदमाशों ने शराब गोदाम के सेल्समैन से करीब दो लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल व आसपास के इलाके की नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की। लेकिन, बदमाश पुलिस के हाथ नहीं आ सके। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से घटना में शामिल बदमाशों की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है।

नगर पुलिस अधीक्षक पीयूष कुमार सिंह ने घटना के संबंध में जो जानकारी दी है उसके अनुसार थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में सरधना बाईपास के पास मांगेराम मित्तल का शराब का गोदाम है। आज सुबह उनके शराब गोदाम पर काम करने वाला सेल्समैन राजेंद्र एक लाख 95 हजार रुपये लेकर आईसीआईसी बैंक कंकरखेड़ा में जमा करने जा रहा था।

इसी दौरान अपाची बाइक सवार दो बदमाशों ने सेल्समैन की स्कूटी को ओवरटेक कर रोक लिया। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने सेल्समैन पर पिस्टल तान दी और रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद सेल्समैन ने शोर मचाया। सूचना मिलने पर गोदाम स्वामी भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

लूट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस सेल्समैन को लेकर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

घटनास्थल इलाके के सीओ दौराला अभिषेक पटेल का कहना है कि बदमाशों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्र में तलाश की जा रही है। जल्द बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की शिनाख्त कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 3 =