वैश्विक

Amritsar: ASI हरभजन सिंह द्वारा गोली चलने से युवक की मौत

Amritsar में ASI द्वारा रिवॉल्वर से शो-ऑफ करने के दौरान गोली चलने से बड़ा हादसा हो गया. गोली सीधे पास में खड़े युवक को जा लगी. युवक की मौत हो गई. इस मामले में पंजाब पुलिस ने अपने ही जवान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है.आरोपी एएसआई हरभजन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है.

अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि एएसआई पर गैरइरदतन हत्या या फिर हत्या का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस उस यवुक की भी तलाश कर रही है, जिसे आरोपी रिवॉल्वर दिखा रहा था. घटना के तुरंत बाद वह दुकान से मोबाइल लेकर भागा है.

घटना से गुस्साए दुकानदारों और परिवार वालों ने अमनदीप अस्पताल के बाहर धरना दे दिया था. मृतक युवक के परिजन एएसआई हरभजन सिंह के खिलाफ सख्त कारर्वाई की मांग कर रहे हैं. दूसरी तरफ पुलिस ने भी एएसआई पर कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड करते हुए गिरफ्तार कर लिया है.

Amritsar रेलवे स्टेशन के सामने स्थित लिबर्टी मार्केट में बुधवार दोपहर को एएसआई हरभजन सिंह मोबाइल की दुकान पर मोबाइल फोन देखने पहुंचे थे. आरोप है कि इसी दौरान वह अपनी सरकारी पिस्टल दिखाते हुए शो-ऑफ करने लगे. इस दौरान रिवॉल्वर से गोली चल गई. गोली सामने मोबाइल फोन दिखा रहे 27 साल के शक्ति नगर निवासी अंकुश की छाती में जा लगी.

दुकानदारों ने अंकुश को तत्‍काल अमनदीप अस्पताल में भर्ती कराया. लॉरेंस रोड चौकी में तैनात एएसआई हरभजन सिंह हादसे के समय ड्यूटी पर थे. ड्यूटी को बीच में छोड़कर ही वह मोबाइल फोन लेने के लिए दुकान पहुंच गए थे. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + sixteen =