वैश्विक

Punjab: बुधवार-गुरुवार की मध्य रात्रि में स्वर्ण मंदिर के पास एक बार फिर धमाका

Punjab के अमृतसर में बुधवार-गुरुवार की मध्य रात्रि में स्वर्ण मंदिर के पास एक बार फिर धमाका हुआ. धमाके से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है. हालांकि इस बार जहां धमाका हुआ, वो स्थान पहले धमाके की जगह से बिल्कुल अलग था.

ताजा धमाका पहले घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर हुआ. स्वर्ण मंदिर के पास हुआ ताजा धमाका गलियारा साइड स्थित श्री गुरु रामदास सराय के पास रात को एक बजे हुआ. पुलिस ने एक युवक और युवती को हिरासत में लिया है. दोनों को नजदीकी सराय से हिरासत में लिया गया है.

धमाके की आवाज सुनने के बाद श्री गुरु राम दास सराय को खाली करवा दिया गया है. वहीं जिस जगह धमाके की खबर है उस जगह पुलिस द्वारा रस्सियां बांध दी गई हैं. दरअसल जिस जगह धमाका हुआ है वहां आम लोगों की ज़्यादा हलचल नहीं होती.

एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी थोड़ी देर में घटनास्थल पर पहुंचेंगे. सूत्रों के मूताबिक जिस युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है उसका नाम यादवीर सिंह है और गुरदासपुर का रहने वाला है. उसके पास मिले एक बैग से कुछ विस्फोटक सामग्री भी बरामद हुई है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21681 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 5 =