उत्तर प्रदेश

Banda News: नशेड़ी लड़की का हाई वोल्टेज ड्रामा,लोगों को पत्थर लेकर दौड़ा लिया

Banda News: बांदा शहर कोतवाली के सामने देर शाम शराब के नशे में धुत एक युवती ने हाई वोल्टेज ड्रामा करते हुए बीच सड़क पर जमकर बवाल किया। नशे में धुत लड़की ने कई लोगों के साथ में मारपीट करते हुए लोगों को पत्थर लेकर दौड़ा लिया।

नशेड़ी लड़की लोगों को मारने का प्रयास कर रही है। नशे में धुत लड़की हंगामा करते हुए कोतवाली के अंदर घुस गई, जहां पर कोतवाली के अंदर भी उसने पुलिस कर्मियों के साथ में तू-तू मैं मैं की। शहर कोतवाली के बाहर तमाशबीनों का जमावड़ा और सड़क पर जाम लगा रहा।

युवती घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा करती रही, फिलहाल यह जानकारी नहीं हो सकी है कि यह युवती कौन है कहां की रहने वाली है। आखिर युवती शराब के नशे में हाई वोल्टेज ड्रामा क्यों कर रही थी। कुछ लोगों ने यह बताया कि लडकी शराब के नशे में लोगों के साथ मारपीट कर रही है और लोगों को परेशान कर रही है। वहींं शहर कोतवाली की पुलिस मूक दर्शक बनी रही। युवती और इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा और मौके से पुलिस नदारद दिख रही है।

नशे में धुत लड़की ने बताया है कि सौम्या उसका नाम है और 19 साल उम्र है। राहगीरों ने बताया कि यह नशेड़ी लड़की पता नहीं कहां से आयी है, जिसका कोई पता नहीं है। राहगीरों को लगातार परेशान कर रही लोगों को ईंट पत्थर लेकर दौड़ा भी रही है और ट्रैफिक को भी रोक रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × five =