महाभारत में श्रीकृष्ण ने अर्जुन को jihad का पाठ पढ़ाया: कांग्रेस नेता शिवराज
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने कुछ ऐसी टिप्पणी कर दी है, जिस पर विवाद हो सकता है। दरअसल, वे गुरुवार को दिल्ली में एक किताब के विमोचन के कार्यक्रम में शामिल हुए।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस दौरान उन्होंने भगवत गीता को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जिसे लेकर वे निशाने पर आ सकते हैं।उन्होंने कहा कि जिहाद (jihad) सिर्फ कुरान में ही नहीं बताई गई है।
#WATCH | It's said there's a lot of discussion on Jihad in Islam… Even after all efforts, if someone doesn't understand clean idea, power can be used, it's mentioned in Quran & Gita… Shri Krishna taught lessons of Jihad to Arjun in a part of Gita in Mahabharat: S Patil, ex-HM pic.twitter.com/iUvncFEoYB
— ANI (@ANI) October 20, 2022
तमाम कोशिशों के बाद भी अगर कोई स्वच्छ विचार को नहीं समझता, तो शक्ति का उपयोग करना चाहिए। गीता में भी इसका जिक्र है। महाभारत में श्रीकृष्ण जी ने भी अर्जुन को यही पाठ पढ़ाया था। अब इसे आप क्या कहेंगे?
कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल के ‘गीता’ को लेकर दिए बयान से किनारा कर लिया है. पार्टी के मीडिया कम्युनिकेशन हेड जयराम रमेश ने एक ट्वीट में पाटिल की टिप्पणी को अस्वीकार्य बताया. उन्होंने लिखा, ‘मेरे वरिष्ठ सहयोगी शिवराज पाटिल ने कथित तौर पर भगवद गीता पर कुछ टिप्पणी की जो अस्वीकार्य है.
My senior colleague Shivraj Patil reportedly made some comments on Bhagavad Gita that’s unacceptable. Subsequently, he clarified. @INCIndia’s stand is clear. Bhagavad Gita is a key foundational pillar of Indian civilisation. Here’s an excerpt from Nehru’s Discovery of India(p110) pic.twitter.com/rarJub7xTy
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) October 21, 2022
इसके बाद उन्होंने सफाई दी. इस मामले में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्टैंड क्लीयर है, भगवद गीता भारतीय सभ्यता का एक प्रमुख आधारभूत स्तंभ है.’ उन्होंने इस ट्वीट के साथ पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की किताब डिस्कवरी ऑफ इंडिया (भारत की खोज) के कुछ अंश भी शेयर किए.

