Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: भारतीय स्वर्णकार संघ बैठक का हुआ आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सोनी ने के सर्राफा बाजार में आगमन किया। जहां पवन वर्मा,विजय वर्मा, पंकज वर्मा, शिवकुमार वर्मा, सुशील डाईवाला,महेश वर्मा , सतीश फौजी, प्रवीण वर्मा, सुनील वर्मा, दिनेश वर्मा आदि लोगों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया 

जिले के सभी स्वर्णकार बंधुओं ने भी उनको पटका बनाकर सम्मानित किया । ओम प्रकाश सोनी जी ने उपस्थित सभी स्वर्णकार बंधुओं का हालचाल पूछा और उनकी समस्याओं के बारे में बातचीत की जहां स्वर्णकार समाज के लोगों ने अपनी समस्याएं उनके सामने प्रस्तुत की जिसको उन्होंने संज्ञान में लेकर आश्वासन दिया कि स्वर्णकार समाज से कैलाश चंद सोनी जी मेंबर ऑफ पार्लियामेंट के द्वारा समय-समय पर संसद में स्वर्णकार समाज के बारे में प्रश्न उठा कर मुद्दों को सरकार से अवगत कराया जाता है

यह भी आश्वासन दिया कि सुनार समाज के जो भी समस्या होगी उसका निस्तारण करने हेतु वह अधिक से अधिक प्रयास करेंगे। वहां उपस्थित स्वर्णकार समाज के लोगों ने अपनी यह पीड़ा भी बताई कि सुनार समाज १०० प्रतिशत भारतीय जनता पार्टी को जिताने में अपनी वोट देकर सहयोग करता है

लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने कभी भी उनको सरकार में उचित पद एवं हिसेदारी नहीं दी जिससे लोगों में काफी आक्रोश है और उन से निवेदन किया कि आप सुनार समाज की ओर से सरकार को अवगत कराएं और आने वाले आगामी चेयरमैन के चुनाव में अधिक से अधिक टिकट दिलवाने का कार्य करें

जिस पर श्रीमान ओम प्रकाश सोनी जी ने संज्ञान लिया और आश्वासन दिया कि हम लोग भरसक प्रयास करके इस इलेक्शन में सुनार समाज को अधिक से अधिक टिकट दिलवाने का प्रयास करेंगे और सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + four =