बायवाला पुलिस चौकी से कुछ ट्रक की चपेट मे आकर मजदूर की मौत
बुढाना। ट्रक की चपेट मे आकर मजदूर की मौत हो गई। दिन निकलने के साथ हुए इस सडक हादसे से ग्रामीणो मे शोक छा गया। जानकारी के अनुसार बुढान| कोतवाली क्षेत्र के अर्न्तगत बायवाला पुलिस चौकी से कुछ दूर ईट भटटे के समीप ट्रक की चपेट मे आकर एक मरीज की मौत हो गई।
सुबह-सुबह सडक हादसे मे मजदूर की मौत पर आसपास खेतो मे काम कर रहे दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने पुलिस को इस हादसे की जानकारी दी।
मजदूर की मौत की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने जब वहां मौजूद ग्रामीणो की मदद से मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया तो मृतक की पहचान निकटवर्ती जनपद बागपत के थाना चांदीनगर के गांव मंसूरपुर निवासी नन्दु पुत्र किशन पाल के रूप मे हुई।
बताया जाता है कि नन्दु समीप ही एक भटटे पर मजदूरी करता था तथा सडक पार करते वक्त ट्रक की चपेट मे आ जाने से हादसे के तहत उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने मृतक के परिजनो को इस दुखद हादसे से अवगत कराया। जैसे ही परिजनो को यह दुखद समाचार मिला तो घर मे कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन व कुछ अन्य ग्रामीण तुरन्त ही बुढाना के लिए रवाना हो गए।
पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरवा कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। यह दुखद हादसा ग्रामीणो मे चर्चा का विषय बना रहा।
