Khatauli: कानून का राज योगी सरकार में कायमः- दिनेश शर्मा
Khatauli/(Muzaffarnagar News) सन्त समागम का मुख्य उददेश्य सन्त समाज द्वारा समाज मे सदभावना, जात-पात के बंधन से उपर उठ सनातन धर्म की रक्षा करना एवं समाज की कुरीतियों को दूर करना है। ताकि देश व समाज को नई दिशा व दशा मिल सके।
खतौली क्षेत्र के गंाव शाहपुर मे आयोजित सन्त समागम कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि पधारे प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डा.दिनेश शर्मा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उक्त उदगार व्यक्त किए। पूर्व डिप्टी सीएम डा.दिनेश शर्मा ने कहा कि सन्त समागम के माध्यम से सन्त समाज ने यह निर्णय लिया है कि सन्त समाज समाज हित में गांव-गंाव जाकर लोगों मे सदभावना बनाने का कार्य करेगा।
ताकि समाज मे सभी लोग सदभाव व भाईचारे के साथ त्यौहार मनाए। डा.दिनेश शर्मा ने कहा कि कुछ लोग चुनाव के दौरान किसी और विचारधारा से कार्य करते हैं तथा चुनाव पश्चात उनकी विचारधारा मे बदलाव आ जाता है। ये लोग धर्म के विपरीत कार्य तथा व्यवहार करने का प्रयास करते हैं। पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश मे कानून का राज है।
योगी जी के नेतृत्व मे प्रदेश चहंुमुखी विकास हो रहा है। किसी प्रकार की कहीं कोई अराजकता नही है। सरकार अराजक तत्वों से निपटने मे सक्षम है। हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष पर पर श्री खडगे की ताजपेशी के सम्बन्ध में किए गए सवाल का जवाब देते हुए डा.दिनेश शर्मा ने कहा कि नया अध्यक्ष बनाए जाने पर भी कांग्रेस पर कोई विशेष प्रभाव नही पडेगा।
उन्होने कहा कि कांग्रेस की कार्यशैली को सब भली प्रकार जानते हैं। उन्होने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी मे फर्क है। पूर्व सीएम श्री शर्मा के आगमन से पूर्व जिला पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यक्रम के दृष्टिगत विभिन्न तैयारियां समय से पूर्ण कर ली गई थी।
कार्यक्रम मे पहंुचने पर पूर्व उप मुख्यमंत्री डा.दिनेश शर्मा का आयोजन समिति द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला सहित पार्टी नेताओ व कार्यकर्ताओ ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

