Jhansi News: दबंग व्यक्ति ने थापक बाग नई बस्ती कोतवाली में घुसकर सिपाही को पीटा
Jhansi News: कोतवाली में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक दबंग व्यक्ति ने सिपाही के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। साथ ही सरकारी कागज भी फाड़ दिए। इसके बाद धमकी देकर भाग गया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
शहर कोतवाली में भानु प्रताप सिंह निवासी अमर सिंह निवासी मलासा थाना भोगनीपुर कानपुर देहात सिपाही के पद पर तैनात हैं। भानू ने कोतवाली में शिकायत करते हुए बताया कि 25 अक्टूबर को कोतवाली में ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान बंटी सोनी निवासी थापक बाग नई बस्ती कोतवाली आया।
उन्होंने एमएलसी कराने के लिए उपरांत कार्यालय में आए और डॉक्टरी परीक्षण रिपोर्ट मांगी। रिपोर्ट न देने पर हाथ से रिपोर्ट को छीना और फिर उसे फाड़कर सरकारी कार्य में बाधा डाली।

