Ballia News: मुलायम पर गाए गीत के विमोचन में भिड़े पूर्व मंत्री व्यास जी गोंड और काशी नाथ यादव,हेमंत सोरेन को दिए नोटिस पर राजीव राय से किया सवाल
Ballia News: स्व. मुलायम सिंह यादव के सम्मान में पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव द्वारा गाये गीत के विमोचन कार्यक्रम में दो पूर्व मंत्रियों व्यास जी गोंडऔर काशी नाथ यादव के बीच मंच पर ही बैठने को लेकर तू तू मैं मैं देखने को मिला। हालांकि मंच पर मौजूद वरिष्ठ नेताओं द्वारा मामले को संभाल लिया गया।
बाद में बलिया आये समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी द्वारा नोटिस दिए जाने के सवाल पर कहा कि मेरे से बड़ा भुक्त भोगी कौन है। सरकार किसी विपक्षी पार्टी को सत्ता में या मजबूत विपक्ष में बर्दाश्त नहीं कर सकती।
उन्होंने कहा कि मुझे जानकारी है कि भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों मंत्री और कई मुख्यमंत्री सांसद विधायक ऐसे है जिनकी जानकारी मैं दे सकता हूं। सरकार के पास नैतिकता है तो उन पर ईडी की रेड डाले। विपक्ष को हतोत्साहित करने का जो कदम है ये उनको बहुत मंहगा पड़ेगा। हेमंत सोरेन मतलब विपक्ष जिसको भारतीय जनता पार्टी बर्दाश्त नहीं कर सकती। क्यों नही ईडी की जांच पुल हादसे में कराई जा रही है जो लोग पुल हादसे में मर गए उस पुल को बिना एनओसी के क्यों खोल दिया गया।
सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि पुल बनाने वाले, ठेका देने वालों पर कुछ नहीं, सैकड़ों लोग मर गए चौकीदार और टिकट बेचने वाले पर कार्रवाई हो रही है। इससे पहले राजीव राय ने काशीनाथ द्वारा गाये गीत का विमोचन फीता काटकर किया।

