समाचार (Muzaffarnagar News)
बंदरों के आतंक से नागरिक परेशान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर के जानसठ रोड स्थित मार्निग ग्लोरी स्कूल व उसके आसपास बंदरो की टोली घूम रही है। जिससे विद्यालय स्टाफ व बच्चों मे भय बना हुआ है। स्कूल प्रशासन ने सिटी मजिस्टैªट अनूप कुमार श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपते हुए कार्यवाही की मांग की। मार्निग ग्लोरी स्कूल ने सिटी मजिस्टैªट अनूप कुमार श्रीवास्तव व पालिका के नाम सौपे बंदरो के आतंक को लेकर एक ज्ञापन सौपा। जिसमें अवगत कराया कि जानसठ पुल के नीचे बंदरो ने आतंक मचाया हुआ है। जिसकी वजह से अध्यापकों व बच्चों के मन मे भय बना हुआ है। स्कूल के चारों तरफ बंदर घूमते रहते हैं वह कभी भी किसी को भी नुकसान पहंुचा सकते हैं। कोई बडी अनहोनी बच्चों के साथ हो सकती है। बंदर अध्यापक एवं बच्चों को नुकसान पहंुचा सकते हैं। स्कूल प्रशासन ने मांग की और से सिटी मजिस्टैªट, नगरपालिका को इस सम्बन्ध मे जानकारी भी दी गई और उनके बच्चों की सुरक्षा हेतु आग्रह भी किया गया।
मनोकामना झंडा यात्रा धूमधाम के साथ निकाली
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शिव चौक से बाबा खाटू श्याम जी की मनोकामना झंडा यात्रा शुक्रवार को निकाली गई जिसमें अतिथि के रूप में पहुंचे राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के द्वारा मनोकामना यात्रा का शुभारंभ किया गया। श्री श्याम जन्मोत्सव पर शुक्रवार सुबह शिव चौक से निशान यात्रा का शुभारंभ किया गया। श्री गणपति खाटूश्याम मंदिर परिवार के तत्वावधान में निकाली गई निशान यात्रा का संचालन मंदिर के संस्थापक संयोजक भीमसेन कंसल ने किया। विशाल निशान यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री गणपति खाटूश्याम मंदिर की ओर बढ़ी।
श्री गणपति खाटूश्याम मंदिर नई मंडी के तत्वावधान में चार दिवसीय श्याम जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। बुधवार को श्रीराम रथयात्रा और गुरुवार को मेहंदी श्याम नाम का कार्यक्रम आयोजन के बाद शुक्रवार सुबह शिव चौक से निशान यात्रा का शुभारंभ किया गया।
मन की मुराद पूरी करने के लिए शिव चौक से निशान हाथ में उठाए हजारों श्रद्धालु यात्रा में खाटू श्याम के जयघोष के साथ शामिल हुए।
यात्रा शिव चौक से बालाजी चौक, मदन स्वीट्स, नई मंडी, पैठ बाजार, बिंदल बाजार से चैंबर स्कूल के सामने होते हुए मंदिर की ओर बढ़ी। मंदिर संचालन समिति के महामंत्री अमित गोयल ने बताया कि बाबा का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
देवउठनी एकादशी के मौके पर आयोजित बाबा की निशान यात्रा धार्मिक एवं पारंपरिक अंदाज में निकाली गई। हजारों की संख्या में शामिल बाबा के चाहने वालों ने अपने मन की मुराद पूरी करने के लिए निशान हाथों में उठाए और यात्रा में उत्साह के साथ आगे बढ़े।यह झंडा यात्रा शिव चौक से प्रारंभ होकर झांसी की रानी पार्क, करनाल रोड, बालाजी चोक, मालवीय चौक से होते हुए भारतीय कॉलोनी स्थित श्री गणपति धाम एवं खाटू श्याम मंदिर पर जाकर समाप्त हुई।
सुरक्ष सेल में प्राप्त फरियादियों की समस्याओं का किया निस्तारण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) महिला सुरक्षा सेल में प्राप्त फरियादियों की शिकायत का नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के निर्देशन में संचालित डब्ल्यूपीसी में महिलाओं से संबंधित समस्याओं की सुनवाई नियमित रूप से की जा रही है। डब्ल्यूपीसी नोड़ल अधिकारी डॉ० नेहा शर्मा की अध्यक्षता में डब्ल्यूपीसी टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा रहा है। महिला से सम्बन्धित समस्त शिकायतों को डब्ल्यूपीसी की पूरी टीम के द्वारा गंभीरता पूर्वक सुनकर उसका निस्तारण प्रत्येक दशा में करने का प्रयास किया जाता है। डब्लूपीसी टीम द्वारा मामलों को गम्भीरता को समझते हुए शिकायतो पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में डब्ल्यूपीसी में ०६ शिकायत सुनी गई, जिसमें ०१ शिकायत में दोनो पक्षो की काफी समय तक महिला सुरक्षा सेल द्वारा कांउन्सिलिंग की गयी। जिसके उपरान्त शिकायत का निस्तारण करा दिया गया तथा शेष बची ०५ शिकायतों की कांउन्सिलिंग करने हेतु अग्रिम तारिख दे दी गयी। मौके पर डब्ल्यूपीसी नोडल अधिकारी डॉ० नेहा शर्मा, डब्ल्यूपीसी की टीम सहित अभियोजक श्रीमती सरिता रानी एवं धर्मेन्द्र पुण्डीर मौजूद रहें।
मदद की लगाई गुहार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। छात्र के भविष्य का हवाला देतेेेे हुए परिजनो ने डीएम कार्यालय पहंुच कर जिलाधिकारी को सम्बोधित प्रार्थना पत्र सौंपते हुए मदद की गुहार लगाई।
समाजसेवी मनीष चौधरी के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहंुची नगर के मौहल्ला साकेत कालोनी निवासी रूपेन्द्र कौर पत्नि गुरदीप सिंह ने जिलाधिकारी के नाम सौपे गए प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि वह साकेत कालोनी की निवासी हैं। उनका बेटा हर्षदीप एक पब्लिक स्कूलज मे कक्षा 9 सी का छात्र है। पीडिता रूपेन्द्र कौर का आरोप है कि उनके बेटे हर्षदीप के दोस्त ईशान्त के साथ किसी लडके की कहासुनी मारपीट हो गयी थी। जिसमें हर्षदीप ने इशान्त का व उस लडके का बीच-बचाव कराते हुए मारपीट के बीच आ गया था। जिसमे इनकी वीडियो बनाकर वायरल कर दी थी। फिर उसके बाद उन दोनो लडकों का आपस मे फैसलानामा हो गया था तथा कोई मनमुटाव नही रहा था। और इशान्त व देवांश गोयल दोनो बच्चे अपनी-अपनी क्लास मे ठीक से पढ रहे हैं। रूपेन्द्र कौर का आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने एक तरफा कार्यवाही करते हुए उसके बेटों को एक महीने से रस्टीकेटेड कर कर दिया है। तथा स्कूल वाले कहते हैं कि अपने बेटे का यहंा से नाम कटवा लो। जबकि उनके बेटे हर्षदीप का कोई दोष नही है। बच्चों की कहासुनी मे ऐसा हुआ है। इसमे दूसरे वे बच्चे पढ रहे हैं। उनके साथ ही ऐसा क्यों किया जा रहा है। अतः उनके बेटे हर्षदीप को स्कूल मे लिया जाये।
शातिर को नशीले पदार्थ सहित किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एसएसपी विनीत जायसवाल के निर्देशों के चलते जनपद पुलिस लगातार शातिर/वांछितों को पकडने का कार्य कर रही है। इसी के चलते अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वलाो के खिलाफ भी शिकंजा लगातार जारी है। ककरौली थाना अध्यक्ष जितेंद्र ने चेकिंग के दौरान शातिर बदमाश शेरदिन उर्फ भूरा को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से ३ किलो ७०० ग्राम डोडा पोस्ट चूरा बरामद किया गया है! ककरौली पुलिस द्वारा आरोपी को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है!!
रिक्त पदों पर शीघ्र हो भर्ती
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मितवा भवर जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया कि नगर पालिका नगर पंचायत महानगर नगर निगमों में सफाई कर्मचारियों के रिक्त पदों पर भर्ती शीघ्र की जाए और यह भर्ती केवल मृतक के आश्रितों के लिए हो जिससे कि मृतक सफाई कर्मचारी ने अपने जीवन के २५ ३० साल विभाग को दिए हो और उसकी किसी कारण वंश मृत्यु हो जाए तो इसीलिए मृतक के आश्रित का हक बैठता है कि उसे उसी विभाग में रोजगार मिले और स्थाई मिले मितवा भवर ने यह भी बताया की नगर निगम एमसीडी नगर पालिका नगर पंचायत यह ऐसे विभाग हैं पूरे भारत के २९ प्रदेशों में जहां पर सफाई मजदूर की सैलरी कई कई महीने रुक जाती है क्या सफाई मजदूर के परिवार नहीं है क्या सफाई मजदूर रोटी नहीं खाता क्या सफाई मजदूर के घर में दुख सुख नहीं है मितवा भंवर भारत सरकार एवं प्रदेश सरकारों से आग्रह कर बताना चाहते हैं की सफाई सफाई मजदूर सर्व समाज की निरंतर सेवा करता है वह अपना जीवन सर्व समाज की सेवा में लगा देता है कड़ी मेहनत लगन के साथ सर्व समाज को स्वच्छ रखने के लिए सफाई करके सर्व समाज को बीमारी से बचाता है फिर भी उसका वेतन नहीं मिल पाता है यह भारत सरकार वह प्रदेश सरकारों को सोचना पढ़ रहा है ईश्वर इन्हें सद्बुद्धि दे जिससे यह सरकारें सफाई मजदूर को अपनी सहानुभूति देकर इन सफाई मजदूरों का वेतन समय से करते रहे।
मन मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिये खेल जरुरी, बच्चो को खेल के प्रति जागरुक रहना चाहियेः जिलाधिकारी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) डीएवी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में माध्यमिक विद्यालयों की तीन दिवसीय ७३ वीं जनपद बालक बालिका शैक्षिक क्रीडा प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक श्री गजेंद्र कुमार और मुख्य अतिथि के रुप में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ किया तदुपरांत विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर कार्यक्रम की भव्यता में चार चांद लगा दिए । उन्होने अपने संबोधन के माध्यम से समस्त प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और स्वच्छ व स्वस्थ प्रतिस्पर्धा हेतु शुभकामनाएं दी उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन हेतु रु०-१००००० की सहायता राशि की घोषणा की। जिलाधिकारी ने ८०० मीटर सीनियर बालकों की दौड़ का शुभारंभ किया और प्रथम रोहित गोस्वामी दूसरा साबिर और तीसरा तौहीद को मेडल पहनाकर सम्मानित किया ८०० मीटर सीनियर बालिका में प्रथम स्थान आयुषी चौहान दूसरा स्थान रिया और तीसरा स्थान लक्ष्मी ने प्राप्त किया ८०० मीटर जूनियर बालक में उवेश प्रथम हर्षबालियान द्वितीय अर्जुन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया ८०० मीटर जूनियर बालिका वर्ग में अन्नु प्रथम वर्षा दूसरा और रीतू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया इसके बाद जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक श्री गजेंद्र कुमार जी वो डीएवी के प्रधानाचार्य श्री सुनील कुमार शर्मा और प्रधानाचार्या आर्य कन्या इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर श्रीमती श्रीमती कुसुम लता ने जिलाधिकारी को शाल स्मृति चिन्हऔर पादप पाघ्ंट्स भेंट कर सम्मानित किया और कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष जिला विद्यालय निरीक्षक और संयोजक प्रधानाचार्य डीएवी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर ने समस्त आगंतुकों का आभार प्रकट किया इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य,ध् प्रधानाचार्या श्री शैलेंद्र त्यागी बृजेश कुमार विजय कुमार शर्मा अशोक कुमार तोमर राकेश कुमार डॉक्टर विनीत डॉक्टर सलीम अहमद सुधीर कुमार जितेंद्र कुमार वर्मा डॉ विनोद कुमार राजेंद्र कुमार दिनेश कुमार जैन डॉक्टर कंचन प्रभा शुक्ला सारिका जैन डॉ राजेश कुमारी श्रीमती मोनिका श्रीमती सुमित्रा सिंह श्रीमती सीमा त्यागी श्रीमती रजनी गोयल श्रीमती राजेश सिवाच श्रीमती ज्योति बाला डॉ कविता गुप्ता रामपाल लाल संजय राणा आदित्य प्रकाश सक्सेना श्रीमती उमारानी ललित मोहन गुप्ता संदीप कौशिक प्रवेंद्र दहिया श्रीमती सविता श्रीमती अनिता गौतम शारीरिक शिक्षक शिक्षिकाओं डॉ राहुल कुशवाहा अरुण कुमार प्रदीप लाल राजीव कुमार वाकर हुसैन गया प्रसाद प्रजापति अक्षय कुमार अमित कुमार मनोज कुमार वरुण मलिक दीपक बालियान समीर विपिन त्यागी विनीत नीरज विनुज पवन कुमार धीरज अहलावत विकास मोतला विक्रम सिंह शुभम पाल उधम सिंह तेजप्रताप बाजपेई रमाशंकर श्रीमती पूजा रानी श्रीमती सुमन श्रीमती प्रियंका श्रीमती बबीता श्रीमती रचना श्रीमती प्रीति श्रीमती प्रीति शर्मा आकांक्षा मित्तल श्रीमती जया श्रीमती शशि प्रभा आदि का विशेष योगदान रहा प्रतियोगिता का संचालन अरुण कुमार जी और भारत भूषण अरोरा ने किया और एनएफसी प्रभारी प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज मेहलकी श्री प्रमोद कुमार और कार्यक्रम के क्रीड़ा प्रभारी श्री सत्य काम तोमर ने सभी क्रीडा प्रभारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया और प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना की
पेराई सत्र का हुआ शुभारमभ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)इंडियन पोटाश लिमिटेड यूनिट तितावी शुगर कॉम्पलैक्स इकाई प्रमुख लोकेश कुमार एवं एसडीएम सदर परमानन्द झा द्वारा विधि विद्यान से हवन-पूजन के पश्चात विधि विद्यान से मिल के पेराई सत्र का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर प्रथम बुग्गी एवं प्रथम टैªक्टर-ट्राली लाने वाले किसानो को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सतीश कुमार सचिव गन्ना समिति तितावी, शितांशु कुमार इन्जि, धीरज सिंह गन्ना विभाग अध्यक्ष, विनय सिंह उप महाप्रबन्धक,विनोद कुुमार उत्पादन विभाग, सुरेन्द्र पाल सिंह कोजन विभाग अध्यक्ष, धर्मेन्द्र सिह सहायक महाप्रबन्धक, यश सोलंकी, राहुल कुमार लेखा विभाग, आर.के.तिवारी प्रबन्धक, धर्मवीर सिंह, सतीश सिंह चन्द्रा उप प्रबन्धक औद्योगिक, प्रेमसिंह ढंाडा, निजी सचिव/इकाई प्रमुख एवं समस्त यूनिट के पदाधिकारी व मिल के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। इकाई प्रमुख लोकेश कुमार ने अधिकारियों, कर्मचारियों व किसानो को नए सत्र की शुभकामनाए देते हुए किसानो से अपील की है कि गन्ना पर्ची मिलने के बाद ही अपने गन्ने की कटाई करें। और मिल में साफ-सुथरे व ताजे गन्ने की सप्लाई करें। जिससे चीनी की गुणवत्ता ठीक रहे। इससे समय से भुगतान मे मदद मिलेगी। उन्होने समस्त किसानो को आश्वास्त किया कि मिल को पूरी क्षमता व सुचारू रूप से चलाया जायेगा। ताकि किसानो की गेहूूं की बुवाई समय से हो सके।
चैकिंग अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा चलाया गया सघन चेकिंग अभियान। यातायात नियमों का पालन ना करने वालों के विरुद्ध की गई विधिक कार्यवाही। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने, कानून एंव शान्ति व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में समस्त थानाध्चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने थानाध्चौकी क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-२ क्षेत्रों में पडने वाले बैंक, पेट्रोल पम्प, जनसेवा केन्द्रों एवं अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर चेकिंग की गई तथा सुरक्षा उपकरणों की स्थिति को चेक करते हुए प्रबंधकों से कुशलता जानी गई। जनपदीय पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन कीें चेकिंग हेतु स्थान चिन्हित कर मुख्य मार्गों, संवेदनशील स्थानों, जनपदीय बॉर्डर, हाइवे आदि स्थानो पर बैरियर लगाकर तेज रफ्तार मोटर साइकिल सवार व्यक्तियों, फेस मास्क लगाए हुए व्यक्तियों, दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी, बिना हेलमेट, चारपहिया वाहनों में बिना शीट बेल्ट तथा संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का पालन ना करने वालों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। चेकिंग अभियान के दौरान समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा चेकिंग अभियान का पर्यवेक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए। इसी क्रम में स्थानीय अभिसूचना ईकाई द्वारा डॉग स्क्वॉड व एएस चौक टीम के साथ जनपदीय कचहरी परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान परिसर में उपस्थित लोगों से पूछताछ की गयी तथा खडें वाहनों को चेक किया गया तथा सभी से कोई भी संदिग्ध वस्तु अथवा वाहन दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गयी।
लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार एवं जिला विद्यालय निरीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह के आदेशों के क्रम में जनपद के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।राजकीय हाई स्कूल रेई में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया, जिसमें स्थान प्राप्त करने वाली छात्राएं निम्नलिखित है जिसमे कक्षा ९ व १० के छात्र/छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बरला इंटर कॉलेज बरला, मुजफ्फरनगर में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमें छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, चित्र बनाएं एवं सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर सड़क सुरक्षा के उपायों पर लेख लिखा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुधीर कुमार जी द्वारा छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने तथा उनको अपने परिवार जनों को भी इस नियम का पालन अवश्य करने का आग्रह करने को कहा। एस.डी.गर्ल्स. इंटर कॉलेज, झांसी की रानी मुजफ्फरनगर परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के पत्रांक के अनुसार सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न किए जाने हेतु विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करने के संबंध में विद्यालय में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिनमें कक्षा ९ से १२ की छात्राओं ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। एवं प्रतियोगिता हेतु ४ टीम (ए०, बी०, सी०, डी०) बनाई गईं व छात्राओं से यातायात व ट्रैफिक संबंधी विभिन्न प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती रीना यादव व कु. नेहा धीमान के द्वारा किया गया।
राजकीय हाई स्कूल तेजलहेडा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को भारतीय संविधान में वर्णित मूल अधिकारों के विषय में जानकारी प्रदान की गई।
युवक का मिला गोली लगा शव
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना खतौली पर सतेन्द्र पुत्र सोहनवीर निवासी ग्राम छछरपुर थाना खतौली, मुजफ्फरनगर द्वारा सूचना दी गई कि सूरज पुत्र सोहनवीर निवासी ग्राम छछरपुर थाना खतौली, मुजफ्फरनगर दिनांक ०३.११.२०२२ की शाम से घर नहीं आया है, जिसके आधार पर थाना खतौली पुलिस द्वारा सूरज उपरोक्त की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश की जा रही थी।सूरज उपरोक्त का शव सतीश पुत्र मोहर सिंह के ईंख के खेत बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया देखा गया मृतक की छाती पर गन शॉट इन्जरी का निशान है। थाना खतौली पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। मृतक के परिजनों द्वारा सोनू उर्फ आकाश पुत्र पूरन निवासी ग्राम छछरपुर थाना खतौली को नामजद करते हुए थाना खतौली पर तहरीर दी गई है, जिसके सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
5 से 8 तक कार्तिक मेले में उमडेगी श्रद्धालुओं की भीड
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शुक्रताल में ५ से ८ नवंबर तक आयोजित होने वाले कार्तिक गंगा स्नान मेले में एक लाख से अधिक लोगों के बाणगंगा में डुबकी लगाने की उम्मीद है। जिसके लिए जिला पंचायत सहित प्रशासन ने भी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।
जिला मुख्यालय से २८ किमी. दूर शुक्रताल वह स्थाना है जहां महर्षि शुकदेव ने ५ हजार साल पहले महाराज परीक्षित को पवित्र श्रीमद्भावगवत पुराण सुनाया था। शुक्रताल के समीप ही अक्षय वट वृक्ष स्थित है, जिसके नीचे बैठकर महर्षि शुकदेव भागवत कथा सुनाया करते थे।
शुक्रताल के एतिहासिक कार्तिक गंगा स्नान मेले में दूर-दूर से लोग आते हैं। मुख्य नहान से पहले एक समय ऐसा आता है कि शुक्रताल मेला क्षेत्र में तंबुओं का एक नया शहर से बस जाता है। श्रद्धालु वितरित होने वाले खिचड़ी का प्रसाद पाकर अपने आपको धन्य महसूस करते हैं। मेले में भैंसा बुग्गी, कबड्डी, बच्चों के बहुत से खेल प्रमुख आकर्षण बनते हैं।
कार्तिक गंगा मेले में लोगो के पहुंचने का सिलसिला आज से ही शुरू हो जाएगा। काफी लोग परंपरागत भैंसा बुग्गी में अपना सामान भरकर मेले में पहुंचेगे जो चार दिन तक प्रवास करेंगे। लेकिन प्रतिदिन मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोजवेज बसों की अतिरिक्त व्यवस्था की जा रही है। मेला स्थल के आसपास एक अस्थाई बस स्टैंड भी बनाया जा रहा है। मार्ग पर अतिरिक्त रोडवेज बस चलाई जाएंगी।
डीएम ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि मेले में लाखो की संख्या में श्रद्धालु भैसा-बोगी लाते हैं। जिसके लिए पशुओं की चिकित्सा को एक पशु डिस्पेंसरी की व्यवस्था की जाये, लंपी रोग के दृष्टिगत मेला स्थल पर संक्रमित पशुओं का प्रवेश न हो। पशुओं में लंपी जैसी बीमारी की दवाइयां पर्याप्त मात्रा में रहना चाहिए।
शुक्रतीर्थ मेले में शराब पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगी। डीएम ने आदेश जारी किये हैं कि जहां कच्ची शराब बनाई जाती है, वहां छापामारी की कार्रवाई शुरू कर दी जाए। निर्देशित किया कि सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। उन्होंने कंट्रोल रूम की स्थापना, मोबाइल जनरेटर की व्यवस्था, तय बजारी वसूली के कार्य, फ्लेक्सी बोर्ड आदि लगाने और प्रचार प्रसार के लिए दिशा निर्देशित किया।


