उत्तर प्रदेश

Meerut News: पत्नी ने प्रेमी की मदद से पति को मार डाला, घटना के तीसरे अभियुक्त की तलाश जारी

Meerut News: थाना सरधना क्षेत्र की पुलिस ने  एक महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर बीती 29 अगस्त की रात हुई हत्या की घटना का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार अपने ही पति की हत्या के मामले में गिरफ्तार महिला की लव-मैरिज हुई थी। लेकिन, शादी के बाद उसके कुछ और लोगों से अवैध संबंध बन गये थे।

महिला ने पति के समक्ष अवैध संबंधों का खुलासा होने पर प्रेमी की मदद से कपड़े से मुंह दबाकर हत्या कर दी और शव को आत्महत्या की शक्ल देने के लिए बिजली का केबिल गले में बांधकर कुंडे में लटका दिया और अगले दिन आनन-फानन में उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया था।

एसपी देहात केशव कुमार के अनुसार ग्राम जौला थाना बुढाना जनपद मु.नगर निवासी इरसाद उर्फ भूरे पुत्र इदरीश ने करीब 17 वर्ष पूर्व शाहजहाँ उर्फ भूरी पुत्री साहदत निवासी ग्राम पिठलोकर, मेरठ से प्रेम विवाह किया था। विवाद के उपरान्त शाहजहाँ उर्फ भूरी की जिद के कारण इरशाद अपनी ससुराल मेरठ के ग्राम पिठलोकर में ही रह रहा था। शाहजहाँ उर्फ भूरी का चाल चलन ठीक नही होने तथा उसका गैर मर्दो से मिलना जुलना होने के कारण दोनो के बीच झगडा होता रहता था।

बीती 28 व 29 अगस्त की रात्रि में इरसाद द्वारा अपनी पत्नी को उसके प्रेमी सुहेल व मनव्वर के साथ देख लिया था जिस कारण शाहजहाँ उर्फ भूरी ने अपने प्रेमी सुहेल व मनव्वर के साथ मिलकर उसी रात को इरसाद की कपडे से मुँह दबाकर हत्या कर दी थी और शव को आत्महत्या की शक्ल देने के लिए बिजली का केबिल गले में बांधकर कुंडे में लटका दिया था और अगले दिन आनन-फानन में उसके शव को दफना दिया था। मृतक इरसाद उर्फ भूरे के परिजनों को शक होने पर कि इरसाद आत्महत्या नहीं कर सकता।

मेरठ के जिलाधिकारी मेरठ के आदेश से पुलिस ने मृतक इरसाद उर्फ भूरा के शव को कब्र से निकलवाकर 10 सितम्बर को पोस्टमार्टम कराया था। घटना की जांच के दौरान पता चला कि मृतक इरसाद उर्फ भूरे की पत्नी शाहजहाँ उर्फ भूरी द्वारा अपने प्रेमी सुहेल व मनव्वर के साथ मिलकर हत्या की गई थी। जिसके बाद थाना सरधना पर केस दर्ज कर भादवि बनाम सुहेल पुत्र महराज व मनव्वर पुत्र मोमीन व शाहजहाँ उर्फ भूरी पत्नी स्व0 इरसाद पंजीकृत किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + 16 =