समाचार (Muzaffarnagar News)
मुजफ्फरनगर में जानलेवा बुखार से चिकित्सक की मौत, छाया शोक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) चरथावल के गांव नंगला राई में जानलेवा बुखार से पीड़ित नंगला राई के चिकित्सक हॉस्पिटल में 12 दिन बाद जिंदगी की जंग हार गए। एक हफ्ते तक मेरठ हायर सेंटर में उपचार के बाद भी उनकी जान नहीं बच सकी। गांव में शोक छाया है। ग्रामीण डेंगू बुखार से चिकित्सक की मौत की बात कह रहे है। आपको बता दें कि नगला राईं निवासी मुस्तफा (40) पिछले करीब 10-12 दिन से बुखार से पीड़ित था। परिजनों ने पहले उसे मुजफ्फरनगर निजी हॉस्पिटल में दिखाया, लेकिन नाजुक हालत होने पर मेरठ के आनंद हॉस्पिटल में रेफर कर दिया। वहां करीब आठ दिन तक मौत और जिंदगी के बीच जूझते रहे। तीन दिन पहले उन्होंने हाथ खड़े कर दिए और वापस कर दिया। उसके बाद परिजन दो दिन पूर्व एम्स ऋषिकेश लेकर गए, लेकिन गंभीर हालत होने के कारण वहां भी भर्ती नहीं किया गया। उसके बाद पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने घर ले जाने की सलाह दी। परेशान परिजनों ने रास्ते में अंबाला के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। उपचार के दौरान वहां उनकी मौत हो गई। पूर्व बीडीसी मतलूब राइन और शिक्षक आसिफ ने बताया कि मेरठ हॉस्पिटल में चिकित्सकों ने डेंगू की पुष्टि की थी। उधर, सीएचसी प्रभारी डॉ सतीश कुमार ने डेंगू से मौत के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की है। उनका कहना है सीएचसी पर ऐसा कोई मरीज भर्ती नहीं हुआ है। ग्रामीण आसिफ, मतलूब, मेहताब, अकरम और बिलाल ने सीएमओ से गांव में फागिंग कराने एवं स्वास्थ्य कैंप लगवाकर बुखार पीड़ित मरीजों का चेकअप कराने की मांग की है।
पोस्टर क्विज, निबंधा एवं स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सड़क सुरक्षा हेतु जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर क्विज एवं निबंध, स्लोगन आदि ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी बघरा के दिशा निर्देशन में उच्च प्राथमिक विद्यालय तितावी में किया गया। सड़क सुरक्षा हेतु जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर क्विज एवं निबंध, स्लोगन आदि ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री सुनील कुमार डबराल जी के दिशा निर्देशन में उच्च प्राथमिक विद्यालय तितावी में किया गया। सड़क सुरक्षा सप्ताह जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत विकास क्षेत्र बघरा के उच्च प्राथमिक विद्यालयो के छात्र – छात्राओं ने प्राथमिक विद्यालय तितावी में आयोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जिसके बालक बालिकाओं द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता संबंधी पोस्टर क्विज व निबंध और स्लोगन लिखेध्बनाए गए। सड़क सुरक्षा जागरूकता के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिता में खंड शिक्षा अधिकारी बघरा श्री सुनील कुमार डबराल ने जी छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों व महत्व के विषय में विस्तार से समझाया, और बताया। श्री डबराल जी ने छात्र-छात्राओं का आह्वान किया वे अपने परिवार सहित आसपास के व्यक्तियो व मिलने जुलने वालों को भी सड़क सुरक्षा के नियमो के प्रति जागरूक करने हेतु प्रेरित किया। जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आये।
दूसरों के प्रति होनी चाहिए दया सेवाभावः कपिलदेव
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) दूसरो के प्रति दया भाव-सेवा भाव ही इंसानियत है। मानवता के समर्पित सदकर्म करने के साथ अन्य लोगों को भी जनसेवा के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। नगर की साकेत कालोनी स्थित ब्रहमकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मे मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कार्यक्रम को सम्बोधित उक्त उदगार व्यक्त किये। कार्यक्रम मे भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला आदि भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे पधारने पर मुख्य अतिथि कपिलदेव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला आदि का स्वागत किया गया। आज ब्रहमकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा पर प्रथम बार आध्यात्मिक कार्यक्रम दया और करूणा के लिए एक संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसमें बहन ब्रह्मा कुमारी अंजली दीदी द्वारा विस्तारपूर्वक सभी को बताया गया और ब्रह्मा बाबा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी शिक्षाओं से सभी को अवगत कराया गया तथा वही छोटी मासूम बच्चियों ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोहा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों के अलावा संस्था से जुड़ी बहने शामिल रही।
खतौली उपचुनाव को लेकर होर्डिग्स व बैनर उतरवाये
बुढाना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खतौली विधानसभा-१५ उपचुनाव के दृष्टिगत जनपद में आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराने हेतु तहसील बुढाना में राजनैतिक पार्टियों के हार्डिंग एवं बैनरो को उतरवाया गया। जनपद की खतौली विधानसभा-१५ उपचुनाव की आयोग द्वारा तारिखों की घोषणा के उपरांत से ही जनपद में प्रशासनिक अधिकारी हाई अलर्ट पर है एवं आदर्श आचार संहिता के पालन कराने हेतु तत्पर है इसी के क्रम में तहसील बुढाना में उपजिलाधिकारी बुढाना अरूण कुमार के नेतृत्व में आदर्श आचार संहिता का पालन कराने हेतु राजनैतिक पार्टियों के हार्डिंग एवं बैनरों को उतरवाया गया।
वोटर रजिस्ट्रेशन हेतु कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी मुजफ्फरनगर के पत्र के आलोक में तथा प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार मलिक के निर्देशन में नए मतदाताओं के पंजीकरण हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयुक्त संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई के कार्यक्रम अधिकारी व मतदाता रजिस्ट्रेशन के कोऑर्डिनेटर अभिषेक सिंह राष्ट्रीय सेवा योजना के तृतीय यूनिट के कार्यक्रम अधिकारी डॉ जॉनी कुमार तथा मतदाता रजिस्ट्रेशन के कोऑर्डिनेटर डॉ. टेशू कुमार ने किया द्य सर्वप्रथम श्री अभिषेक सिंह ने छात्रों को मतदान के महत्व से अवगत कराते हुए यह बताया कि ऐसे सभी छात्र जिनकी आयु १८ वर्ष पूर्ण हो चुकी है और उनका नाम मतदाता सूची में नहीं है तो वह सभी अपने नाम मतदाता सूची में पंजीकृत करा ले तथा उनके परिवार में यदि कोई भी ऐसा सदस्य है जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है तो उनका भी पंजीकरण मतदाता सूची में करवा ले तथा डॉक्टर जॉनी कुमार ने मतदान प्रतिशतता बढ़ाने हेतु छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे अपने परिवार में तथा आसपास लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करें तथा डॉ. टेशू कुमार ने छात्र छात्राओं को महाविद्यालय में स्थापित वोटर रजिस्ट्रेशन कक्ष संख्या-२९ तथा मतदान पंजीकरण हेतु हेल्पडेस्क के रूप में स्थापित दोनों छात्रों भगत सिंह व अनुज कुमार की भी जानकारी दी। कार्यक्रम कों सफल बनाने में डॉ आर्या पी एस का विशेष योगदान रहा ।
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को बैठक आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) प्रमुख सचिव गृह विभाग की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु वीडियोकांफ्रेसिंग बैठक का आयोजन किया गया। आगामी प्रस्तावित १२.११.२०२२ को राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु प्रमुख सचिव गृह विभाग की अध्यक्षता में समस्त जनपदों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
उक्त के क्रम में कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जयसवाल के द्वारा प्रमुखता से प्रतिभाग किया गया जिसमें प्रमुख सचिव गृह विभाग द्वारा निर्देशित किया कि राष्ट्रीय लोक अदालत को प्रमुखता से सफल बनाते हुए पुलिस एवं प्रशासन सजग रहे। उक्त बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार मिश्रा सहित वरिष्ठ अभियोजक व अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।
शराब सहित दबोचा
शाहपुर।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अवैध देशी शराब सहित शाहपुर पुलिस ने एक शातिर को गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराधियो के विरूद्ध गिरफ्तारी हेतू चलाये जा रहे वांछित एनबीडब्ल्यू/अवैध शराब बेचने वाले अपराधियो के अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी बुढाना के कुशल निर्देशन मे थानाध्यक्ष राधेश्याम यादव थाना शाहपुर के नेतृत्व में उ०नि० मोहित कुमार सिंह थाना द्वारा एक अभियुक्त रोहताश पुत्र रामस्वरुप नि० ग्राम पिन्ना थाना कोतवाली नगर मु०नगर को कुल २५ अदद फ्रुटी गोल्डन वेव देशी शराब नाजायज के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त रोहताश पुत्र रामस्वरुप नि० ग्राम पिन्ना थाना कोतवाली नगर मु०नगर को उ०नि० मोहित कुमार ने गिरफ्तार किया।
वीडियो कान्फ्रेसिंग हुई आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का आयोजन किया गया। मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में शासन की प्राथमिकता के कार्यक्रमों के सम्बंध में मध्यान्ह १२.०० बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी संदीप भांगिया द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सम्बन्धित विभागो के जी०आई० रजिस्ट्रेशन फार्म प्रोडयूस, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, डाफ्ट एण्ड कृषि निवेश फर्ल्ड रिपोर्टिंग, मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत धान क्रय, ई०पी०सी० कार्य एवं हर घर लन योजना आदि की समीक्षा की गयी जिसके उपरांत समस्त जनपदों के सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उक्त बैठक में अपर जिलाधिकारी वि०ध्रा० अरविन्द कुमार मिश्रा सहित कृषि विभाग, महिला कल्याण विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, राजस्व विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग एवं निर्वाचन से सम्बन्धित अधिकारी गण उपस्थित रहे।
चलाया चैकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने, कानून एंव शान्ति व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना/चौकी क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-२ क्षेत्रों में पडने वाले बैंक, पेट्रोल पम्प, जनसेवा केन्द्रों एवं अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर चेकिंग की गई तथा सुरक्षा उपकरणों की स्थिति को चेक करते हुए प्रबंधकों से कुशलता जानी गई। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है साथ ही यातायात नियमों का पालन ना करने वालों के विरुद्ध की गई विधिक कार्यवाही की जा रही है। जनपदीय पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन कीें चेकिंग हेतु स्थान चिन्हित कर मुख्य मार्गों, संवेदनशील स्थानों, जनपदीय बॉर्डर, हाइवे आदि स्थानो पर बैरियर लगाकर तेज रफ्तार मोटर साइकिल सवार व्यक्तियों, फेस मास्क लगाए हुए व्यक्तियों, दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी, बिना हेलमेट, चारपहिया वाहनों में बिना शीट बेल्ट तथा संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का पालन ना करने वालों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। जनपद में लगातार पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
उपचुनाव को लेकर नामांकन स्थल का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आगामी उप चुनाव नामांकन प्रक्रिया के सुरक्षा प्रबंध के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक नगर व सहायक पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नामांकन स्थल का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश। विधानसभा उप-निर्वाचन-२०२२ के दृष्टिगत निर्वाचन सम्बन्धी विविध कार्यो को समयबद्ध एवं सुचारू ढंग से सम्पन्न कराने, निर्वाचन के सकुशल संचालन तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय तथा सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित नामांकन स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बैरीकेडिंग, कन्ट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरे, साफ-सफाई, लाईट की व्यवस्था व सुरक्षा की दृष्टि से लगे अन्य सुरक्षा उपकरणों के सम्बन्ध में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण को निर्देशित किया गया साथ ही सम्बन्धित को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गयी गाइडलाइंस का शत-प्रतिशत पालन कराने, नामांकन के लिए आने वाले सभी प्रत्याशियों को चौकिंग के बाद ही अंदर भेजने, बिना आई०डी० कार्डध्अनावश्यक लोगों को प्रवेश न देने, समर्थकों को निश्चित दूरी पर रोकने, भीड-इक्टठी न होने देने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया।
अधिकारों के बारे में किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) विकासखंड सदर में विधिक सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया गया। विकासखंड सदर में विधिक सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिला न्यायाधीश अनिल कुमार एवं सिविल जज सीनियर डिविजन श्रीमती सलोनी रस्तोगी द्वारा प्रतिभाग किया गया इस शिविर में सभी विभागों द्वारा अपनी स्टॉल लगाकर लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन किया गया एवं योजनाओं की जानकारी दी गई उपस्थित जनसमूह को विधिक अधिकारों के बारे में अवगत कराया गया इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी एवं विकास खंड का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
एस.एन.सी.यूनिट का किया दौरा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बाल कल्याण समिति(प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट न्यायपीठ) जनपद मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष डॉ राजीव कुमार द्वारा जिला महिला चिकित्सालय के एस.एन.सी.यूनिट का दौरा किया गया। खतौली थाना क्षेत्र से लावारिस अवस्था मे प्राप्त नवजात शिशु जो एस.एन.सी. यूनिट मे भर्ती है उक्त नवजात की देखरेख, संरक्षण एवं आवश्यक उपचार हेतु मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला महिला चिकित्सालय, मुजफ्फरनगर को निर्देशित किया गया। स्टाफ नर्स नीलम व आमना द्वारा बताया गया कि बच्चा पूर्ण रूप से स्वस्थ है एवं इसकी पूरी देखभाल की जा रही है।
बच्चों को मिले सुविधा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद के मीरापुर क्षेत्र में एक बच्चे के स्कूल में शौच करने को लेकर सुखिर्यो में आया मामला डीएम तक पहुंच गया है। आज जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन देकर इस मामले में कार्यवाही किए जाने की मांग की। साथ ही सभी स्कूलों का सर्वे कराकर ऐसे स्कूलों की मान्यता रद्द करने की मांग की जिनमें छोटे बच्चों की देखरेख के लिए महिला कर्मचारी की व्यवस्था नहीं है।
जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष तारिक कुरैशी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने डीएम को ज्ञापन देते हुए बताया कि मीरापुर क्षेत्र के ५ साल के बच्चे का मामला सामने आया है, जिसमें बच्चे ने स्कूल में शौच कर दिया था। इसके बाद बच्चे के अभिभावकों के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया था। ज्ञापन में कहा गया कि अधिकतर स्कूलों में बच्चो की देखरेख के लिए महिला कर्मचारी की व्यवस्था रहती है। बच्चे उसे बुआ कहकर बुलाते है।
ज्ञापन में कहा गया कि ऐसे स्कूल वाले बच्चो का शोषण कर रहे है इसके अलावा स्कूल वालो का कोई दूसरा उद्देश्य नहीं है। ज्ञापन में ये भी कहा है जिस स्कूलों में छोटे बच्चे पढ़ते है उन्हें छोटे बच्चो की पढ़ाई के साथ-साथ उनकी देखभाल पर भी ध्यान देना चाहिये, अन्यथा ऐसे स्कूलों की मान्यता रद्द की जानी चाहिए। ज्ञापन में स्कूल के प्रधानाचार्य के खिलाफ भी कार्यवाही की मांग की गई। साथ ही कहा गया कि सभी स्कूलों का भी सर्वे कराया जाये और ये देखना चाहिए की बच्चो के लिए अच्छी व्यवस्था है या नहीं। जिन स्कूलों में ये व्यवस्था नहीं है उन स्कूलों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्यवाई की जाये। इस दौरान गोपाल शर्मा, जगदीश अरोरा, मदन मोहन शर्मा, अनमोल जैन आदि मौजूद रहे।
शालू सैनी लावारिस शव का लगातार कर रही है अंतिम संस्कार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी ने हर बार की तरह इस बार भी लावारिस की वारिस बनकर किया अंतिम संस्कार मुज्जफ्फरनगर जनपद अंतर्गत मीरापुर थाना प्रशासन द्वारा साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी को लावारिस शव की जानकारी दी गई जानकारी मिलते ही क्रांतिकारी शालू सैनी ने अपने साथियो के साथ मिलकर मृतक की वारिस बनकर अपने हाथो से अंतिम संस्कार पुरे विधि विधान से किया मृतक की उम्र करीब ४५वर्ष थी क्रांतिकारी शालू सैनी ने बताया कि मीरापुर थाने द्वारा उन्हें लावारिस शव प्राप्त होने की जानकारी दी गई जिसके बाद प्रशासनिक औपचारिकता पूर्ण करके प्रशासन की मौजूदगी में उनके द्वारा स्थानीय नई मंडी श्मशान घाट पर लावारिस शव का पूरे विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार क्रांतिकारी ने अपने हाथो से किया मीरापुर थाने से आये प्रशासनिक प्रतिनिधि ने क्रांतिकारी शालू सैनी को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया क्रांतिकारी शालू सैनी ने आमजन से अपील की लावारिस शव या कोई परिवार अंतिम संस्कार करने में असमर्थ हो तो उसके अंतिम संस्कार हेतु ८२७३१८९७६४ पर संस्था को जानकारी जरूर दी जाए जिससे विधि विधान के साथ निशुल्क अंतिम संस्कार किया जा सके असमर्थ परिवार की जानकारी गुप्त रखी जाती है सभी सहयोगियों का भी धन्यवाद किया। सहयोगी राजू सैनी, राजीव सिंघल, डीलर मंगलेश प्रजापति, रविंद्र शर्मा शामिल रहे।
एम0सी0ए0 विभाग के छात्र/छात्राओं के लिये ”पायथन विषय“ पर गैस्ट लैक्चर का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एस0डी0 कॉलेज ऑफ मैेनेजमेन्ट स्टडीज के सभागार में एम0सी0ए0 विभाग के छात्र/छात्राओ के लिये पायथन विषय पर एक गैस्ट लैक्चर का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य छात्र/छात्राओं को पायथन सम्बन्धी महत्वपूर्ण सूचनायें देना, पायथन की नई गतिविधियों व कार्यप्रणाली से अवगत कराना और इस वैज्ञानिक युग में कम्प्यूटर से सम्बन्धित तकनीक को बढावा देना था। कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज प्राचार्य डा0 आलोक कुमार गुप्ता जी ने एन-वीडिया मल्टीनेशनल टैक्नोलॉली कम्पनी से आये अतिथि मि0 केशव अग्रवाल (सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर, एन-वीडिया मल्टीनेशनल टैक्नोलॉजी, पुणे) को स्मृति चिन्ह भेट कर स्वागत किया। मि0 केशव अग्रवाल ने कम्पनी की कार्य प्रणाली पर गहराई से प्रकाश डाला, उन्होनें पाइथन लंर्निग के विषयों पर विस्तृत रुप से जानकारी प्रदान की। उन्होनें बताया कि पाइथन एक सामान्य कार्यो के लिये उपयुक्त, उच्च स्तरीय प्रोग्रामिंग भाषा ;ळमदमतंस च्नतचवेम ंदक भ्पही स्मअमस च्तवहतंउउपदह संदहनंहमद्धए इन्टरैक्टिव, ऑब्जेक्ट ओरिएन्टेड, स्क्रिप्टिंग भाषा है। इस भाषा को इस तरह से डिजाइन किया गया है ताकि इसमें लिखे गये कोड आसानी से पढ़े और समझे जा सकें और जिसमें सभी एम0सी0ए0 विभाग के छात्र/छात्राओं को लाभान्वित किया जा सकें। छात्र एवं छात्राओं ने अपनी जिज्ञासाओं को शान्त करने के लिये प्रश्न भी पुछे। कॉलेज प्राचार्य डा0 आलोक कुमार गुप्ता जी ने बताया कि महाविद्यालय का उददेश्य समय-समय पर विभिन्न प्रकार के ज्ञान के स्रोतो के आयोजन द्वारा छात्र/छात्राओं की प्रतिभा को निखारना है और कहा कि शिक्षकों को स्वयं को निरन्तर अपडेट करना चाहिये और आई0 टी0 के क्षेत्र में प्रयोग होने वाले सभी एडवांस सोफ्टवेयर व टैक्नोलोजी को सिखाना चाहिये ताकि हम आने वाली जनरेशन को बेहतर बना सके। यह कार्यशाला कॉलेज के सभी छात्र/छात्राओं के लिये निःशुल्क आयोजित की जा रही है और कहा कि हमारा निरन्तर प्रयास रहेगा कि इस तरह की कार्यशाला का आयोजन निरन्तर अन्तराल पर आयोजित करने का प्रयास करेगें। उन्होने छात्र एवं छात्राओ के उज्जवल भविष्य की कामना की। एम0सी0ए0 प्रवक्ता प्रशान्त तोमर ने बताया कि कार्यक्रम के अन्त मे थ्ममकइंबाध्ेमेेपवद का आयोजन किया गया, उन्होन अपने इन्डस्ट्री अनुभव भी छात्रों के साथ बाँटे जिससे आई0टी0 क्षेत्र में होने वाले परिवर्तन व नई टैक्नोलोजी का लाभ छात्र/छात्राओं को दिया जा सके व बताया कि पाइथन लंर्निग का काफी तेजी से इन्डस्ट्रियों में प्रयोग किया जा रहा है। छात्र/छात्रा नियमित रूप से उपस्थित होकर निःशुल्क लाभ उठा सकते है। कार्यक्रम का मंच संचालन मिस0 अन्नु त्यागी ने किया। मीडिया प्रभारी डा0 आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में एम0सी0ए0 के सभी छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया तथा कार्यक्रम में एम0सी0ए0 विभाग से पारूल कुमार, जितेन्द्र कुमार, अनुज कुमार, अंकुर अग्रवाल, आशीष कुमार, महिमा मंगल, संदीप गर्ग, रश्मि कौशिक, अन्जना शर्मा, अनुराग सैनी, रवि भार्गव आदि शिक्षकगण व स्टॉफ उपस्थित रहें।
छात्रों ने समस्याओं से कराया अवगत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के बरला डिग्री कॉलेज के दर्जनो छात्रों ने अपनी समस्या को लेकर आज दर्जनो छात्रो ने सरकूलर रोड स्थित रालोद कार्यालय पहंुच कर पुरकाजी विधायक अनिल कुमार को एक ज्ञापन सौंपा। तत्पश्चात उक्त सभी छात्रों ने कलैक्टैªट पहंुच कर सिटी मजिस्टैªट अनूप कुमार को एक ज्ञापन सौंपा। छात्रो का आरोप लगाते हुए बताया कि स्नातक द्वितिय वर्ष की वी.एस.के.डी.पी.जी. कॉलेज बरला सम्बद्ध चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ सत्र 2021-22 मे संस्थागत छात्र-छात्राओं के रूप मे परीक्षा दे चुका है। जिनका परीक्षाफल घोषित किया जा चुका है।
छात्रों का आरोप है कि वे इन पुस्तकांे के मुल्यांकन से संतुष्ट नही हैं। छात्रो ने पुनः मूल्यांकन कराये जाने की मंाग की। उक्त सभी समस्याओ के समाधान की मंाग को लेकर छात्रो ने ज्ञापन सौंपा। इस दौरान रालोद छात्र सभा जिलाध्यक्ष सार्थक लाटियान के नेतृत्व में छात्र अमित त्यागी, अर्पित पुरबालियान, विकास मुखिया, अर्पित पुरबालियान, विकास मुखिया, काजी फैज छात्र नेता, नोनू, अरशद राजपूत आदि मौजूद रहे।
कृषको की समस्याओं को जाना
तितावी।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सचिव तितावी द्वारा सहकारी गन्ना विकास समिति तितावी के अंतर्गत आने वाले गन्ना कृषको की समस्याओं को सुना गया। जनसुनवाई के अंतर्गत सतीश कुमार सचिव तितावी द्वारा सहकारी गन्ना विकास समिति तितावी के अंतर्गत आने वाले गन्ना कृषक उस्मान, राजपाल प्रधान, गुलबहार, अमित, श्याम सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि की गन्ने से संबंधित समस्याओं को सुना गया तथा समस्याओं से संबंधित पटल प्रभारी द्वारा जांच उपरांत निराकरण कराने की कार्यवाही की जा रही है।
श्री महाकाल बटुक भैरव एवं शनिदेव सिद्धपीठ मन्दिर मे बैठक आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ग्राम कल्लरपुर कछौली स्थित श्री महाकाल बटुक भैरव एवं शनिदेव सिद्धपीठ मन्दिर मे श्री महाकाल भैरवाष्टमी महोत्सव-2022 के उपलक्ष्य मे एक बैठक का आयोजन हुआ। मन्दिर के महन्त ठाकुर नकली सिंह गुरू जी ने बताया कि गत 35 वर्षो से श्री महाकाल बटुक भैरव बाबा के शुभ जन्मोत्सव काप आयोजन होता चला आ रहा है। इस वर्ष भी मन्दिर प्रंागण मे 36 वॉ महाकाल भैरवाष्टमी महोत्सव-2022 का आयोजन 14 नवम्बर 2022 दिन सोमवार से ब्रहस्पतिवार 17 नवम्बर 2022 तक विधिविद्यान तथा बडी धूमधाम के साथ मेले के रूप मे मनाया जायेगा। मन्दिर के महन्त ठा.नकली सिंह गुरू जी ने बताया कि बाबा के इस उत्सव में दूर-दराज से श्रृद्धालुगन पूजा-अर्चना करने आते हैं।
इस पावन उत्सव पर सोमवार 14 नवमबर को बाबा की एक भव्य शोभा यात्रा, जिसमे भैरव बाबा का एक रथ, एक बैण्ड प्रातः 10 बजे श्री बालाजी धाम मन्दिर नई मन्डी से प्रारम्भ होकर नई मन्डी के अनेक बाजारों से होती हुई-गउशाला रोड से भोपा पुल से उतरकर टाउन हॉल रोड से झांसी की रानी से शिव चिाैिक से रूडकी रोड से जिला अस्पताल से ग्राम शाहबुददीनपुर-ग्राम मिमलाना से होती हुई भैरव बाबा के पावन धाम ग्राम कल्लरपुर कछौली पहुंचेगी।
मंगलवार 15 नवम्बर को श्रीगणेश पूजन,वेदी पूजन, ध्वजारोहण प्रातः 8 बजे तथा सुन्दरकाण्ड पाठ प्रातः 10 बजे किया जायेगा। बुधवार को श्री महाकाल भैरवाष्टमी जन्मोत्सव मनाया जायेगा। उत्सव मॉ भगवती का जागरण सायं साढे छह बजे होगा। बाबा का विशेष हवन-पूजन, रूद्राभिषेक रात्रि 12 बजे होगा। बृहस्पतिवार, 17 नवम्बर को पूर्णाहुति, आरती प्रातः 5 बजे तथा बाबा का भोग प्रसाद वितरण सुबह 7 बजे होगा। बैठक मे वरिष्ठ पत्रकार रिषीराज राही, कमल किशोर राणा, चौ.प्रेमपाल सिंह संधावली,मुकेश धीमान, डब्बू चौधरी, धर्मवीर समुन्द्र, पवन पॉचाल, तरूण गोयल, बब्लू शर्मा, मुन्डल भाई, अमित पुण्डीर, सरदार बिटटू, अभिषेक वालिया, पवन सैनी, विजय पंाचाल आदि मौजूद रहे।


