खेल जगत

T20 World Cup: पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

T20 World Cup के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 152 रन बनाए थे. जबाव में पाकिस्तान टीम ने 19.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. इसी जीत के साथ पाकिस्तान टीम फाइनल में पहुंच गई है.

पाकिस्तान ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. दरअसल, पाकिस्तान टी20 इंटरनेशनल में किसी एक विरोधी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा बार मैच जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.

यह पाकिस्तान की न्यूजीलैंड पर 18वीं टी20 इंटरनेशनल जीत है. इस जीत के साथ ही पाकिस्तान टी20 इंटरनेशनल में किसी भी विरोधी टीम को सबसे ज्यादा बार हराने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. पाकिस्तान के पहले यह रिकॉर्ड भारत के नाम था. टीम इंडिया ने टी20 इंटरनेशनल में 17 बार वेस्टइंडीज को हराया है.

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. वहीं अब गुरुवार को दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच एडिलेड में मुकाबला खेला जाएगा. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + eighteen =