वैश्विक

ग्लासगो शहर में चाकूबाजी की घटना: तीन लोगों की मौत

स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में शुक्रवार को चाकूबाजी की घटना हुई है, जिसमें तीन लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। माना जा रहा है कि पुलिस ने संदिग्ध हमलावर को मार गिराया है।

खबरों की मुकाबिक स्कॉटिश पुलिस फेडरेशन ने एक पुलिस अधिकारी को चाकू लगने की पुष्टि की है। यह घटना वेस्ट जॉर्ज स्ट्रीट में पार्क इन होटल के बाहर की है, जहां पुलिस अब भी बड़ी संख्या में मौजूद है। 

स्कॉटलैंड पुलिस ने एक बयान में कहा कि स्थिति इस समय नियंत्रण में है और आम जनता के लिए कोई खतरा नहीं है।

इस घटना पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि ग्लासगो में हुई भयानक घटना से बुरी तरह दुखी हूं, मेरी सहानुभूती सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 1 =