राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल के पिता की अंमित यात्रा में पहुंचे दिग्गज
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल के पिता का गुरूवार की देर रात्रि निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी होते ही राजनीतिज्ञों के अलावा शहर के गणमान्य नागरिकों ने वहां पहुंचकर शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना दी।
प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल के पिता 84 वर्षीय रमेशचंद गुप्ता का गुरूवार रात्रि करीब सवा नौ बजे निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। पिछले दिनों वेदान्ता हास्पिटल से उपचार कराकर वे अपने आवास पर लौटे थे। गत सायं अचानक उनकी तबियत खराब हुई और सवा नौ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
मंत्री @KapilDevBjp के पिता का गमगीन माहौल में नई मंडी शमशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया. सीएम @myogiadityanath ने जताया शोक, @drsanjeevbalyan और अन्य @BJP4UP नेता, जनता भी @KapilDevBjp को हिम्मत बंधाते नज़र आये। pic.twitter.com/POk4i0yoxy
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) June 26, 2020
स्व. रमेशचंद गुप्ता अपने पीछे नाती पौतों का भरा पूरा परिवार छोड गये है। शुक्रवार को सवेरे नौ बजे गांधीनगर स्थित कपिलदेव अग्रवाल के आवास से अंतिम यात्रा शुरू हुई। जो नई मंडी शमशान घाट पर पहुंची। गणमान्य लोगों की उपस्थिति में शव का अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने दी।
इस दौरान केन्द्रीय राज्य मंत्री डा.संजीव बालियान,राज्यमंत्री विजय कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, बुढाना विधायक उमेश मलिक, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य स.सुखदर्शन बेदी, श्रीमोहन तायल, वरिष्ठ नेता डा.सुभाष चन्द शर्मा, पूर्व मंत्री सुधीर बालियान, शरद शर्मा, सदर ब्लॉक प्रमुख अमित चौधरी, कमलकांत कश्यप, संजय अरोरा
जिला पंचायत सदस्य संदीप मलिक, कुशपुरी, संजय सक्सेना, भाजपा नेता यशपाल पंवार, इलमसिंह गुर्जर, ठा. अरूण सिंह, सतीश गोयल, गौरव स्वरूप, उमादत्त शर्मा, ज्ञानचंद सिंघल, आरएसएस से ब्रिजेश, कुलदीप गोयल, विपुल भटनागर, भाजपा नेता राजीव गर्ग, संजय गर्ग, अचिन्त मित्तल, विकास भार्गव,सरवट प्रधान श्रीभगवान शर्मा, पूर्व सभासद पवन अरोरा, सभासद प्रेमी छाबडा, डा. वीरपाल निर्वाल, पूर्व सभासद राजकुमार सिद्धार्थ,रालोद नगर अध्यक्ष मनोज शर्मा
प्रदीप वर्मा,कांग्रेस नेता सतीश शर्मा, भाजपा नेता प्रदीप शर्मा, ब्रहमप्रकाश शर्मा,शिवकुमार खटीक, सुनील दर्शन, व्यापारी नेता संजय मित्तल, राजेन्द्र काटी, महेश चौहान, कैप्टन प्रवीण,उद्यमी शरद गोयल बन्टी, रमेश खुराना,सपा नेता राकेश शर्मा, सपा नेता सोमपाल भाटी, सभासद विवेक चुघ, रोहल बाल्मिकी
पूर्व सभासद बिजेन्द्र पाल,विशाल गर्ग, रजत गोयल, जितेन्द्र कुच्छल, वैभव त्यागी, नमन मित्तल, नितिन मलिक, डा.देशबन्धु तोमर, डा.वीरपाल निर्वाल, विजय वर्मा, शिवराज त्यागी, व्यापारी नेता कृष्णगोपाल मित्तल, राकेश त्यागी, भूरा कुरैशी के विभिन्न राजैतिक दलो, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ से जुडे पदाधिकारियों के अलावा मीडिया जगत से भी प्रभारी, सम्पादक, पत्रकार व छायाकार मौजूद रहे व परिवारजनो मे ललित अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल आदि मौजूद रहे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिग का ध्यान रखा गया।
