खेल जगत

Kapil Dev ने टीम इंडिया को ‘चोकर्स’ करार दिया

Kapil Dev ने टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से 10 विकेट की करारी शिकस्त झेलने वाली मौजूदा भारतीय टीम को ‘चोकर्स’ करार दिया. खेलों में ‘चोकर्स’ ऐसी टीमों को कहा जाता है जो अहम मैचों को जीतने में नाकाम रहती हैं.

पिछले छह विश्व कप में भारतीय टीम पांचवीं बार नॉकआउट चरण में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुई है. कपिल ने ‘एबीपी न्यूज’ से कहा, ‘मैं ज्यादा कड़े शब्दों में आलोचना नहीं करूंगा क्योंकि ये वही खिलाड़ी हैं जिन्होंने हमें अतीत में जश्न मनाने का मौका दिया है लेकिन हां, हम उन्हें चोकर्स कह सकते हैं.

Kapil Dev ने कहा कि वह ठीक है. इस बात से कोई इंकार नहीं है करेगा कि हम लगातार इतने करीब आने के बाद हार का सामना कर रहे हैं. भारत के 1983 विश्व कप विजेता कप्तान ने हालांकि कहा कि प्रशंसकों को सेमीफाइनल में टीम के प्रदर्शन की तीखी आलोचना नहीं करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं, भारत ने खराब क्रिकेट खेला, लेकिन हम सिर्फ एक मैच के आधार पर अत्यधिक आलोचनात्मक नहीं हो सकते.

Kapil Dev ने कहा कि देखिए, अब जब मैच खत्म हो गया है, तो यह अनुचित है कि हमें भारतीय टीम की कड़ी आलोचना करे. वे अच्छा नहीं खेले और आलोचना जायज है. लेकिन जहां तक इस मैच की बात है इंग्लैंड ने पिच को बेहतर तरीके से पढ़ा और बेहतर क्रिकेट खेला. भारत ने आखिरी बार 2013 में आईसीसी टूर्नामेंट जीता था जब उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में इंग्लैंड को हराया था.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 1 =