वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंकेगी- नरेंद्र भंडारी
देश के पत्रकारो के शीर्ष संगठन वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया, सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ, की दिल्ली यूनिट की तरफ से 30 जून को दोपहर 3 बजे दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के बाहर, चीनी सामान व चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंकेगी।
आज 27 जून को यूनियन की तरफ से देशभर के मीडिया जगत में सोशल मीडिया में चीनी एप्प व भारतीय मीडिया में विदेशी विनिमेश को लेकर एक सर्वे अभियान चलाया गया है।
जिसमे देशभर के पत्रकार शामिल हुए है। पत्रकारो ने राय जतायी की पत्रकारो को कलम व कैमरे के जरिये चीनी सामान के खिलाफ सड़को पर आकर अपना विरोध दर्ज करना चाहिये।
यूनियन की दिल्ली यूनिट की तरफ से ये विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमे भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों के अलावा यूनियन के राष्ट्रीय नेता भी शामिल होंगे। यूनियन के देश की अन्य पत्रकार संगठनों से इस अभियान में शामिल होने का आग्रह किया है।
