उत्तर प्रदेश

Lucknow News: नाम बदलकर धोखे से शादी और 2 साल तक शोषण, महिला के प्राइवेट पार्ट का वीडियो भी बनाया

Lucknow News:  एक युवती ने एक युवक पर आरोप लगाते हुए कहा है कि आरोपी युवक ने नाम बदलकर धोखे से उससे शादी की और 2 साल तक उसका शोषण करता रहा। युवक, युवती को रोज मारता-पीटता था और उसका बाल काटकर उसको गंजा कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया।

आलमबाग निवासी 20 वर्ष की पीड़िता ने पुलिस को बताया कि महमूद खान नामक एक व्यक्ति ने अपना नाम रौनक चौरसिया बताकर उसको प्रेम जाल में फंसा लिया। पीड़िता ने बताया कि महमूद खान दो साल तक उसका शोषण करता रहा। उसने महिला के प्राइवेट पार्ट का वीडियो भी बनाया, जिसे वो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी भी देता रहता है। इसके अलावा पिटाई भी करता था। महिला के पिता ने बताया कि पिटाई के दौरान ही उसने उसका बाल काटकर गंजा भी कर दिया।

एडीसीपी ईस्ट जोन सैयद अली अब्बास ने बताया कि महिला की तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिसमें मारपीट, रेप और अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही है की जा रही है। बाल काटने और गंजा करने के मामले में भी जांच हो रही है जो भी साक्ष्य होंगे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − six =