Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बाजार खुलने से व्यापारियों ने ली राहत की सांस

मुजफ्फरनगर। कोविड-19 के मरीजो के ठीक होने के साथ जनपद की स्थिती मे दिन प्रतिदिन हो रहे सुधार व जनप्रतिधियो तथा व्यापारी वर्ग की मांग पर जिला प्रशासन द्वारा जनता कर्फ्यू समाप्त कर दिया गया है।

तथा बाजारो को भी प्रतिदिन खोलने की अनुमति दे दी गई है ताकि नियमित बाजार खुलने से व्यापारी व नागरिको सुविधा हो तथा व्यापारिक दृष्टि से आर्थिक सुधार हो सके।

जिला प्रशासन के निर्देशो के चलते वैसे तो आज शहर का सारा बाजार खुला रहा। लेकिन गर्मी के प्रकोप के कारण बाजारो मे रौनक नजर नही आई। लगभग सभी बाजार सूने-सूने रहे। दुकानदार हाथ पर हाथ धरे ग्राहको की बाट जोहते नजर आए।

दुकानदारो का कहना है कि पिछले करीब दो माह के लॉक डाउन के कारण रोजगार की स्थिती बिगड गई है। बाजारो मे मन्दी छाई हुई है। लोग सिर्फ जरूरी वस्तु की खरीदारी कर रहे हैं तथा इधर-उधर के खर्चे से बच रहे हैं

ताकि आर्थिक अस्थिरता की स्थिती मे काम चल सके।भीष्ण गर्मी तथा उमस के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।

डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते अधीनस्थ अधिकारियो ने नगर के विभिन्न क्षेत्रो मे भ्रमण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − one =