Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पति गया था प्रेमिका से मिलने, पीछे-पीछे पत्नी भी पहुंच गई बच्चों को लेकर, जानिए फिर क्या हुआ

पति अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। पत्नी बेटों को लेकर पहुंच गई। बेटों ने पिता को पकड़ लिया। पत्नी ने प्रेमिका को चोटी पकड़कर धुन डाला। पति ने हाथ-पैर जोड़कर प्रेमिका को बचाया।

पति को रंगे हाथ पकड़ने के लिए पत्नी ने बेटे की मदद ली। पति के मोबाइल में ऑटो कॉल रिकार्डर एक्टिवेट करा दिया। पति ने प्रेमिका से बातचीत की। मिलने का समय और जगह तय हो गई। पत्नी ने रिकार्डिंग सुनी और घेराबंदी की योजना बना ली। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

मामला आगरा जिले के ताजगंज क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। पति दिनभर और देर रात तक फोन पर बात करता था। पत्नी उससे पूछती कि किसका फोन है तो उस पर गुस्सा होता। कहता कि दिमाग खराब है। अब काम धंधा भी मत करने दो। खाने को आराम से रोटी मिल रही हैं इसलिए बातें आ रही हैं।

एक-दो नहीं कई बार ऐसा हुआ। पत्नी को शक हुआ। पति फोन पर बात करते-करते कभी हंसता तो कभी बड़ी शालीनता से बात करता। पत्नी को शक हो गया। उसे लगा कि पति दो बात बोलता है तो एक गाली उसके मुंह से निकलती है।
जब फोन आता है तो पता नहीं इतना मीठा कैसे हो जाता है। टोक दो तो आग बबूला हो जाता है। महिला ने यह बात अपने बेटे को बताई। कहा कि उसे शक है कि उसका पिता किसी महिला के चक्कर में पड़ गया है।

पिता के पास मोबाइल जरूर था मगर उसे यह जानकारी नहीं थी कि यह मोबाइल उसकी चुगली कर सकता है। बेटा एडवांस है। उसने पिता के मोबाइल में ऑटो कॉल रिकार्डर एक्टिवेट कर दिया। पिता जब सो जाते तो बेटा अपनी मां के साथ मिलकर एक-एक कॉल की रिकार्डिंग सुनता। प्रेमिका से हुई बातचीत भी उसमें रिकार्ड थी।

उन्हें सुनकर पत्नी के होश उड़ गए। शनिवार को पति को इनर रिंग रोड के पास प्रेमिका से मिलने जाना था। वह तैयार होकर घर से झूठ बोलकर निकला। बेटा और पत्नी पहले से जानते थे कि वह कहां जा रहा है। पीछे-पीछे पहुंच गए। उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके बाद सड़क पर ही तमाशा हुआ।

बचाने आए लोग भी रिकॉर्डिंग सुनकर हो गए चुप
पत्नी ने प्रेमिका को सड़क पर ही लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। इस बीच वहां से गुजरती गांव की कुछ बुजुर्ग महिलाओं ने प्रेमिका को पिटते देख बचाने का प्रयास किया। इस पर पत्नी ने महिलाओं को दोनों की बातचीत की रिकार्डिग सुना दी। बुजुर्ग महिलाएं और ग्रामीण चुप हो गए।

पत्नी पुलिस को बुलाने की कहने लगी। प्रेमिका माफी मांगने लगी। भविष्य में उससे किसी तरह की बातचीत ओर संपर्क नहीं रखने का आश्वासन दिया। वहां जुटी बुजुर्ग महिलाओं ने भी पत्नी को समझाकर मामला खत्म कराया। पिटाई समेत पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। वीडियो एक दिन पुराना बताया जा रहा है

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + 4 =