Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

गन्ना सर्वेक्षण की जांच करने बिरालसी पहुंचे गन्ना डिप्टी कमिश्नर

चरथावल। गन्ना विभाग के डिप्टी कमिश्नर दिनेश्वर मिश्रा ने ग्राम बिरालसी में पहुंचकर गांव में चल रहे गन्ना सर्वेक्षण का निरीक्षण करते हुए गन्ना पर्येवेक्षक की क्लास लगाई तथा नियमाविरुद्ध होने पर कार्यवाही की चेतावनी दी।

चरथावल विकासखण्ड के ग्राम बिरालसी क्षेत्र में गन्ना सर्वेक्षण का कार्य चल रहा है जिसमे गन्ना पर्यवेक्षक अरुण कुमार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए किसान स्वाभिमान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरीश राणा ने गन्ना डिप्टी कमिश्नर को अवगत कराया था

कि गन्ना सम्बंधित जो भी नियमविरूद्ध कार्य हो रहे है उनमें गन्ना पर्यवेक्षक की भूमिका अहम है जिसको लेकर गन्ना डिप्टी कमिश्नर दिनेश्वर मिश्रा ने ग्राम बिरालसी में पहुंचकर गांव में चल रहे गन्ना सर्वेक्षण का निरीक्षण करते हुए कहा कि क्षेत्र में गन्ना सम्बन्धित जो भी नियमाविरुद्ध कार्य होगा

इसके जिम्मेदार आप होंगे इसके साथ ही डिप्टी कमिश्नर गन्ना दिनेश्वर मिश्रा द्वारा चरथावल छेत्र के कई गाव का गन्ना सर्वेक्षण का निरीक्षण किया गया इस मौके पर उनके साथ एससीडी रोहाना समिति विनोद कुमार व देवबन्द मिल सेक्टर इंचार्ज ओमकरण जोनल इंचार्ज सीपी सिंह आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21450 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 3 =