उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar: त्यागी बहुलीय गांव नावला में पहुंचे श्रीकांत त्यागी, करेंगे त्यागी समाज को बीजेपी के विरोध में लामबंद

Muzaffarnagar: श्रीकांत त्यागी  ने अपने समर्थकों के साथ खतौली क्षेत्र में रविवार को अपना डेरा डाल लिया। रविवार को श्रीकांत त्यागी अपने समर्थकों के साथ खतौली विधानसभा क्षेत्र में पढ़ने वाले त्यागी समाज के बहुलीय गांव नावला में पहुंचे जहां उन्होंने त्यागी समाज के लोगों के साथ एक बैठक की।  निर्णय लिया गया कि खतौली विधानसभा सीट पर 5 दिसंबर को होने वाले उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी का बायकाट करते हुए त्यागी समाज अब भारतीय जनता पार्टी के सामने वाले मजबूत प्रत्याशी को ही अपना वोट देगा।

त्यागी समाज के बच्चों पर झूठे मुकदमे

 श्रीकांत त्यागी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में त्यागी समाज ने ऐतिहासिक वोट देकर सरकार बनाने का काम किया। 2017 और 22 में उसका परिणाम यह मिला त्यागी समाज के बच्चों पर झूठे मुकदमे, हमारे ऊपर झूठी कार्यवाही, झूठे गैंगस्टर, एक छोटे से मुकदमे का षड्यंत्र, पूर्व प्रायोजित कूट रचित तरीके से जिस तरह हमें फंसाने का काम किया है, उसमें कोई न्यायिक जांच नहीं हुई।

उसी क्रम में जब 21 अगस्त को गौतम बुध नगर की धरती पर त्यागी समाज की ऐतिहासिक रैली होती है, तो उसको भाजपा दरकिनार और नजर अंदाज कर देती है और जेल में बंद हमारी आवाज थी तो उसको उठाने का काम हमारे समाज ने किया।

52 दिन का जो धरना और अनशन किया मेरठ कमिश्नरी पर, उसकी सुनवाई भारतीय जनता पार्टी नहीं करती है और इस तमाम प्रकरण में हमारे लोगों पर लगे झूठे मुकदमे अभी तक वापस नहीं हुए हैं तो किस मुंह से भारतीय जनता पार्टी के लोग हमारे त्यागी समाज के गांव में वोट मांगने के लिए आएंगे। इसी क्रम में एक चर्चा हुई जिसमें समाज ने पूर्णतया भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और भारतीय जनता पार्टी का बहिष्कार किया।

भारतीय जनता पार्टी का बहिष्कार

यह निर्णय हुआ है कि अभी 1 सीट खतौली का चुनाव है भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के सामने जो भी मजबूत प्रत्याशी होगा त्यागी समाज उसी के साथ जाएगा। बिल्कुल गठबंधन प्रत्याशी के साथ जाएगा चुनाव जो भी भारतीय जनता पार्टी के सामने मजबूत लड़ेगा हमारी पहचान आज भारतीय जनता पार्टी के सामने खत्म होती जा रही है।

हमारे समाज की वोट पर बनी भारतीय जनता पार्टी जिसको 2 से 100 पर ले जाने का काम त्यागी समाज ने किया। उसको गुंडा बदमाश बनाया जा रहा है। तो ऐसे में इनके खिलाफ तो आंदोलन होगा ही, गांव गांव जाने की जरूरत नहीं है श्रीकांत त्यागी पहले ही गांवों में जा चुके हैं और नावला बहुत बड़ा गांव है.

वर्तमान सरकार भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ समाज का 95 परसेंट लोग है-Shrikant Tyagi

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − 4 =