मुजफ्फरनगर में दिनदहाडे गैस एजेंसी से 2 लाख की लूट, फोर्स के साथ पहुंचे एसएसपी
मुजफ्फरनगर। शहर के नई मंडी थाना क्षेत्र में आज दोपहर बाइक सवार करीब आधा दर्जन बदमाशों ने एक गैस एजेंसी के गोदाम पर धावा बोलकर करीब दो लाख रुपये की नकदी लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश गोदाम के कर्मचारियों को एक कमरे में बंद कर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। थाना नई मंडी पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
नई मंडी थाना क्षेत्र में दोपहर बाइक सवार करीब आधा दर्जन बदमाशों ने एक गैस एजेंसी के गोदाम पर धावा बोलकर करीब दो लाख रुपये की नकदी लूट ली। बदमाश गोदाम के कर्मचारियों को एक कमरे में बंद कर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। @muzafarnagarpol मामले की छानबीन में जुट गई है। @Uppolice pic.twitter.com/MhTsTKERwa
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) June 30, 2020
प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना नई मंडी क्षेत्र के अंतर्गत गांव नसीरपुर जाने वाले मार्ग पर दीपक गैस एजेंसी का गोदाम स्थित है। आज दोपहर गैस एजेंसी के कैशियर गौरव त्यागी सात अन्य कर्मचारियों के साथ गोदाम पर मौजूद थे। दोपहर करीब 12ः15 बजे दो बाइकों पर सवार हथियारों से लैस पांच बदमाश गैस एजेंसी पर पहुंचे।
उन्होंने हथियारों के बल पर गैस एजेंसी के कर्मचारियों को आतंकित करते हुए वहां रखी करीब 2 लाख रुपये की नकदी लूट ली। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने कर्मचारियों से उनके पास रखी नकदी तथा उनके मोबाइल भी छीन लिए। बाद में उन्होंने कर्मचारियों को हथियारों के बल पर आतंकित करते हुए कमरे में बंद कर दिया तथा हथियार लहराते हुए फरार हो गए। बदमाश कर्मचारियों के मोबाइल भी गोदाम के बाहर ही फेंक कर भाग गए। कर्मचारियों के शोर मचाने पर आसपास से गुजर रहे लोगों ने उन्हें कमरे से बाहर निकाला, जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना नई मंडी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
नई मंडी थाना क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने आज दिनदहाडे लूट की घटना को अंजाम दिया, जिससे पुलिस में हडकंप मच गया। जानकारी देते @muzafarnagarpol वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक @AbhishekYadIPS pic.twitter.com/YwcyqXQlmA
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) June 30, 2020
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव भी लूट की सूचना पाकर मौके पर पहुचे और उन्होने घटना की जानकारी लेते हुए घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिए। शहर के नई मंडी थाना क्षेत्र में अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आज सुबह ही थाना क्षेत्र के मोहल्ला शांति नगर में एक युवक की हत्या कर दी गई थी, उसके बाद लूट की इस बड़ी वारदात से लोग सकते में है
