Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- कार सवार की मौत, कई घायल

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सुबह से पहले हुए हादसे में एक कार सवार की मौत हो गई। जबकि कई अन्य गंभीर घायल हो गए। कार सवार हरिद्वार से लोनी जा रहे थे। हादसा काटका पुल के समीप सुबह होने से पहले गंग नहर पटरी के समीप उस समय हुआ जब बालेनो कार भुस से भरे एक ट्राले में जा घुसी।

काटका पुल के पास ट्राले में घुसी कार-थाना सिखेड़ा क्षेत्र के गंग नहर पटरी पर काटका पुल के समीप मंगलवार सुबह होने से पहले बड़ा हादसा हुआ। जनपद गाजियाबाद के लोनी निवासी रौनक पुत्र आजाद बालेनो कार में सवार होकर साथियों के साथ हरिद्वार से लौट रहे थे।

पुलिस के अनुसार सुबह होने से पहले करीब ४ बजे जब कार गंग नहर के समीप काटका पुल पर पहुंची तो सड़क किनारे खड़े भुस से भरे ट्राले में जा घुसी। कार के ट्राले में घुसने से रौनक की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि कार में सवार बाकी ३ यात्री गंभीर घायल हुए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को कार से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। बताया कि कार सवार हरिद्वार से गाजियाबाद जा रहे थे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + sixteen =