Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

किसान यूनियन ने सरकार पर लगाए वायदा खिलाफी के आरोप, बढ़ती महंगाई के विरोध में किया प्रदर्शन

भारतीय किसान यूनियन ने आज भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए ज़िले की सभी तहसीलों में धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार को अब तक की फेल सरकाए बताया है।

भाकियू जिला अध्यक्ष धीरज लाटियान ने कहा कि सरकार जनता से जो वादे करके केंद्र व प्रदेश में काबिज हुई थी, उनमें से एक भी वादा भाजपा सरकार ने पूरा नहीं किया है, ऊपर से वैश्विक महामारी के दौरान जबकि लोगों की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है

यह सरकार दिन प्रतिदिन महंगाई बढ़ाती जा रही है, पेट्रोल डीजल के दाम लगातार बुलंदियां छू रहे हैं,जिससे आम आदमी के साथ साथ किसानों को भी भारी नुकसान हो रहा है।

उन्होंने कहा कि मिल बंद हो चुके हैं, लेकिन अभी तक भी किसानों का गन्ना बकाया भुगतान, किसानों को नहीं मिला है और भी विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने जनपद की समस्त तहसीलों में आज धरना प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के खिलाफ बिगुल बजा दिया है,

धीरज लाटियान ने कहा कि हमने आज सरकार के विरुद्ध आंदोलन का आगाज शुरू कर दिया है, यदि सरकार ने बढ़ती महंगाई पर कंट्रोल नहीं किया, तो भारतीय किसान यूनियन का आंदोलन भयंकर रूप धारण कर लेगा। जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21216 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − 12 =