उत्तर प्रदेश

Etah News: लिफाफा गेंग के दो बदमाशों को लगी गोली,उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज एटा में भर्ती

Etah News: एका रोड स्थित छाबड़ा नहर पर पुलिस रुटीन चेकिंग के दौरान देर रात सवा दस बजे पुलिस व कार सवार लिफाफा गेंग के बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़। साहुल उर्फ सुनील दिल्ली निवासी अलीगढ व शंकरिया उर्फ शंकर निवासी दिल्ली गोली लगने से घायल हो गया। वहीं बदमाशों दाृरा चलाई गयी गोली से पुष्पेन्द्र नाम का एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने बताया कि आज चेकिंग के दौरान एक लिफाफा गैंग के सदस्यों से पुलिस से मुठभेड हो गयी। यह बदमाश डीएल नंबर की होंडा सिटी कार से एटा आ रहे थे।

पुलिस को जब कार आती हुई नजर आई तो पुलिस ने चेकिंग के लिए कार को रोकना चाहा लेकिन वह नहीं रुकी । पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया तो बदमाशों ने गोली चला दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। जिसमें 2 लोग गोली लगने से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज एटा में भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह मौके पर पहुंच गए । उन्होंने बताया कि घायलों में एक युवक शंकरिया पर एटा में एक महिला के साथ कार में लूट की घटना को अंजाम देने के मामले में 15000 का इनाम घोषित है। तथा उस पर विभिन्न थानों में 1 दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

दूसरे युवक राहुल और सुनील पर पांच मुकदमे एटा अलीगढ़ में दिल्ली में दर्ज हैं घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय कुशवाहा ने बताया कि यह रोग लिफाफे में कुछ सामान रखकर भोली भाली जनता को उल्लू बना कर उनका जीवन तथा नगदी लूट लिया करते थे। इन लोगों ने ऐसी लूट की काफी घटनाओं को अंजाम भी दिया है यह लोग दिल्ली अलीगढ़ एटा मैनपुरी हाथरस सिकंदरा आदि स्थानों पर घटना को अंजाम देते थे और फरार हो जाते थे.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 3 =