Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- पुलिस मुठभेड में शातिर गिरफ्तार, गोली पैर में लगने से बदमाश घायल

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस और एसओजी ने ने दंडी आश्रम शुक्रताल के कोषाध्यक्ष से १० लाख की रंगदारी मांगने वाले बदमाश को देर रात मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल भिजवाया गया। बदमाश से एक तमंचा और बाइक बरामद हुई।

पुलिस और एसओजी ने बुधवार देर रात चौकिंग के दौरान शुक्रताल सच्चा डेरा आश्रम के समीप बाइक पर आ रहे एक संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया। संदिग्ध व्यक्ति ने रुकने के बजाए बाइक दौड़ाकर फरार होने का प्रयास किया। पुलिस के पीछा करने पर उसने बाइक रोककर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बताया कि जवाबी फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने दबोच लिया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। बदमाश से एक तमंचा और बाइक बरामद हुई।

पुलिस के अनुसार मुठभेड़ के बाद दबोचे गए बदमाश की पहचान विवेक चौधरी उर्फ विक्की पुत्र वेदपाल सिंह निवासी कस्तला थाना इन्चौली जनपद मेरठ के रूप में हुई। बताया कि दबोचे गए बदमाश के अनुसार दंडी आश्रम कोषाध्यक्ष ने उसकी बेइज्जती कराई थी। अपनी बेइज्जती का बदला लेने के लिए ही उसने कोषाध्यक्ष से १० लाख की रंगदारी मांगते हुए उसको एक चिट्ठी स्पीड पोस्ट से भेजी थी। बताया कि वह बुधवार सायं को रंगदारी की रकम वसूल करने के लिए पहुंचा था।

पुलिस के अनुसार दबोचे गए बदमाश पर आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। दंडी आश्रम कोषाध्यक्ष से मांगी गई रंगदारी के मामले में भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया हुआ था।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में नि० राजकुमार शर्मा, व०उ०नि० सत्यनारायण, उ०नि० ललित कुमार, उ०नि० मोहित कुमार, उ०नि० मुबारिक हसन, है०का० जोगेन्द्र, है०का० प्रभात ब्रह्मपाल सिह, एसओजी टीम, है०का० विनोद कुमार, का० नितिन शर्मा, का० विमल कुमार, का० गुरूनाम सिह, एसओजी टीम शामिल रहे।

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 10 =