Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन की तैयारियों का लिया जायजा

Muzaffarnagar मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित जनपद आगमन के दृष्टिगत जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।

आगामी विधानसभा उपचुनाव के दृष्टिगत माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ का ३० नवम्बर को जनपद मुजफ्फरनगर के थाना खतौली क्षेत्र में आगमन प्रस्तावित है। माननीय मुख्यमंत्री इस दौरान नवीन मण्डी परिसर में जनसभा को सम्बोधित करेंगे । सम्पूर्ण कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने तथा इस दौरान सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ थानाक्षेत्र खतौली स्थित नवीन मण्डी परिसर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

एसएसपी द्वारा कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, बैरिकेटिंग, मंच, पण्डाल, वाहनो की पार्किंग, झाड़ियो की साफ-सफाई, साउण्ड, मोबाईल टॉयलेट की समुचित व्यवस्था तथा सभा में महिलाओं, वी वी आई पी एवं मीडिया हेतु गैलरी तथा परिसर में आने-जाने वाले रास्तों का तथा चिन्हित किये गये सभी चेकिंग प्वाइंट का बारिकी से स्थलीय निरीक्षण किया गया 

सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही गाड़ियां पार्क हो। आपात स्थिति से निपटने को लेकर फायर ब्रिगेड और चिकित्सक टीम सहित एंबुलेंस के लिए चिन्हित स्थानों का भी निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात महोदय द्वारा हेलीपेड व कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई व बैरिकेडिंग को चेक करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

इस दौरान अपरजिलाधिकारी(प्रशासन) श्री नरेन्द्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर श्री अर्पित विजयवर्गीय, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री कुलदीप सिंह, उपजिलाधिकारी खतौली श्री जीत राय, क्षेत्राधिकारी खतौली श्री राकेश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 6 =