उत्तर प्रदेश

Mirzapur News: बाहुबली विजय मिश्रा के बेटे-बहु और समधी की जमीन कुर्क

Mirzapur News:बाहुबली विजय मिश्रा के बेटे बहु और समधी की जमीन कुर्क हुई है, लगभग ग्यारह करोड़ की छब्बीस बीघा जमीन की कुर्की की गई है। भदोही से पहुँची एसआईटी की टीम की देख रेख में कुर्की की कार्रवाई हुई है। लालगंज तहसील क्षेत्र के पथरहा गांव में बाहुबली विजय मिश्रा के परिवार की जमीन थी।

भदोही के ज्ञानपुर से पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। मिर्जापुर जिले के लालगंज तहसील अंतर्गत पथरहा गांव में विजय मिश्रा के बेटे ,बहु और समधी के 10 करोड़ 92 लाख 77 हजार रूपये कीमत की जमीन मंगलवार को कुर्क कर दिया गया है।

26 बीघा 04 विस्वा जमीन जिला मजिस्ट्रेट भदोही गौरांग राठी के आदेश पर कुर्क किया गया है। भदोही से पहुंची एसआईटी टीम की देख रेख में कुर्की की कार्रवाई की गयी है।

भदोही जिला प्रशासन के अनुसार गैंगस्टर एक्ट की धाराओं के तहत कुर्की की कार्रवाई की गई। विजय मिश्रा फिलहाल जेल में बंद चल रहे हैं, और उसके खिलाफ हत्या, लूट, अपहरण, गैंगरेप, मारपीट, सम्पत्ति हड़पने, जालसाजी, रंगदारी सहित गंभीर अपराधों के कुल 83 मुकदमे दर्ज हैं। विजय मिश्रा की आपराधिक गतिविधियों से अर्जित धन से अपने परिजनों और रिश्तेदारों के नाम पर जमीन कराई थी। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − 9 =