वैश्विक

पालघर जिले में झरने में नहाने गए पांच बच्चों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के पालघर जिले में जवहार इलाके में झरने में नहाने गए पांच बच्चों की गुरुवार को डूबने से मौत हो गई।

पुलिस ने यह जानकारी दी। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि लॉकडाउन के बावजूद 13 बच्चे जवहार कस्बे में कलमांडवी झरने में नहाने गए थे।

उन्होंने बताया कि नहाते समय पांच बच्चे डूब गए। 

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर शवों को बाहर निकाला। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है और जांच जारी है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 1 =