उत्तर प्रदेश

Mirzapur News: 5 साल में रुपये दोगुना करने का देते थे लालच,तीन लोग गिरफ्तार

Mirzapur News: पुलिस ने बंटी-बबली गैंग का खुलासा किया. आरोपी पति और पत्नी फर्जी कंपनी बनाकर पैसा दोगुना करने के नाम पर लोगों से ठगी करते थे. पुलिस ने कंपनी के डायरेक्टर्स पति-पत्नी सहित तीन लोग गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

ये लोग ओएचएम और ओटीवी नामक दो फर्जी कंपनियों में निवेशकों के धन को जमा कराकर दोगुना करने का लालच देते थे. फिर जमा कराए गए पैसा का निजी इस्तेमाल करते थे. पुलिस ने जब कंपनी के नाम से खोले गए खातों के बारे में जानकारी ली तो पता चला इन कंपनियों के नाम पर खाते में कोई पैसा जमा नहीं है. ये लोग अपने निजी खातों में या अलग अलग तरीके से लोगों पैसे लेते थे.

बंटी और बबली ने अपने रिश्तेदारों की मदद से एजेंट तैयार कर रखे थे, जो निवेशकों को पैसा दोगुना करने का लालच देकर पैसा कंपनी में जमा करवाते थे. इसके बाद पैसों की ठगी कर निवेशकों के साथ धोखाधड़ी करते थे.

पति- पत्नी एजेंटों के माध्यम से कम पढ़े लिखे लोगों या गरीबों को अपनी जाल में फंसाते थे. पांच साल में धन दोगुना करने का लालच देकर लोगों से पैसा लेकर अपनी शोक पूरा करते थे. 2013 में सुनील सिंह ने पत्नी कंचन के साथ मिलकर ओएचएम और ओटीवी नाम की दो फर्जी कंपनियां बनाई. इनमें रिश्तेदारों की नियुक्ति महत्वपूर्ण पदों पर की. ये दोनों कंपनियां झारखंड के पलामू के पता पर रजिस्टर्ड है. जिसकी शाखा मिर्जापुर के सेमरी में खोली गयी थी.

इस पूरे जालसाजी का खुलासा तब हुआ जब विंध्याचल थानाक्षेत्र अंतर्गत भटेवरा निवासी डॉक्टर कुमार ने विंध्याचल थाने में बीते 19 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई कि कंपनी में पैसा दोगुना करने के नाम पर 5 लाख रुपये उनसे निवेश के तौर जमा कराया गया. अब पैसा मांगने पर गाली और धमकी दी जा रही है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की तो फर्जी कंपनी के नाम पर निवेशकों के साथ ठगी के मामले का खुलासा हुआ. पुलिस ने आरोपी के पास से 30 लाख रुपये, कीमती कार, लैपटॉप और टीवी बरामद किये.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 4 =