Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- भाजपा की नीति सब का साथ सबका विकास हीःभूपेन्द्र चौधरी

खतौली मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। खतौली विधानसभा सीट पर आगामी 5 दिसम्बर 2022 को होने वाले चुनाव के मददेनजर आज चुनाव प्रचार अभियान के अन्तिम दौर में दोपहर के वक्त खतौली पहंुचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने चीतल में प्रभावी मतदाता संवाद को सम्बोधित किया।

इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष ने पार्टी की नीतियों एवं सिद्धान्तो पर चर्चा करने के साथ जनकार्यो से जुडे कई बिन्दुओ पर चर्चा की तथा भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी के समर्थन मे मतदान की अपील की। इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, जिंप अध्यक्ष डा. वीरपाल विर्वाल, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, एमएलसी वंदना वर्मा आदि मौजूद रहे।

 

विकास ही भाजपा का उद्देश्यः विरेंद्र सिंह
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। खतौली विधानसभा क्षेत्र के गांव बुआड़ा कला में भाजपा नेता अभिषेक चोधरी के नेतृत्व में गुज्जर समाज की पंचायत आयोजित हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए एमएलसी विरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा बिना किसी भेदभाव के कार्य कर रही है तथा क्षेत्र का विकास ही भाजपा का उद्देश्य रहा है

डबल इंजन की सरकार देश व प्रदेश के विकास को नया आयाम दे रही है। मंच पर गुर्जर समाज से एमएलसी चौधरी वीरेन्द्र सिंह, ऊर्जा मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर, विधायक नंद किशोर गुर्जर, विधायक मुकेश चौधरी, विधायक कीरत सिंह, विधायक तेजपाल नागर, अमरोहा जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर, जानसठ चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना सहित गुर्जर समाज के सैकड़ों लोग रहे मौजूद।

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21710 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + fifteen =