Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

प्रभारी मंत्री चेतन चौहान ने स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव के आवास पहुंचकर संवेदना, वृक्षारोपण किया

मुजफ्फरनगर। प्रभारी मंत्री चेतन चौहान ने स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव के आवास पहुंचकर संवेदना प्रकट की और उनके पिता की स्मृति में वृक्षारोपण किया।

आज जनपद के प्रभारी मंत्री चेतन चौहान ने व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल के गांधीनगर स्थित आवास पर पहुंचकर अपनी संवेदना प्रकट करते हुए उनके पिता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शुक्रवार ०३ जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ओएसडी अभिषेक कौशिक ने भी मंत्री कपिल देव के आवास पहुंचकर उनके पिताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की थी।

देश में प्रत्येक वर्ष पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए जुलाई माह का प्रथम सप्ताह च्वन महोत्सव सप्ताहज् के रूप में मनाया जाता है।

इसी के क्रम में प्रभारी मंत्री ने कपिल देव के पिता की स्मृति में उनके आवास के बाहर वृक्षारोपण किया।मंत्री कपिल देव ने बताया कि कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए उनके पिता की श्रद्धांजलि सभा सोमवार ०६ जुलाई को उनके आवास पर अति सूक्ष्म रूप में होगी।

उन्होंने सभी शुभचिंतकों, रिश्तेदारों, पारिवारिक मित्रों से दूरभाष के माध्यम से ही श्रद्धांजलि अर्पित करने का अनुरोध किया है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, खतौली विधायक विक्रम सैनी, सरधना विधायक संगीत सोम, स्याना विधायक देवेन्द्र लोधी, रामपुर मनिहारन विधायक देवेन्द्र निम, खुर्जा विधायक विजेन्द्र पाल सिंह, अध्यक्ष श्रम आयोग सुनील भराला, पूर्व विधायक राजीव गुम्बर, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष विजेन्द्र अग्रवाल, क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल, अनिल चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष वाई पी सिंह, अध्यक्ष राज्य बाल संरक्षण आयोग डॉ० विशेष गुप्ता, गोपाल अंजान आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × four =