Muzaffarnagar News- राजा महेंद्र प्रताप सिंह जयंती पर हुआ सम्मान समारोह
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अखिल भारतीय जाट एकता एसोसिएशन द्वारा राजा महेंद्र प्रताप सिंह जयंती माह में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया गया। इस अवसर पर श्री मदन सिंह निवासी जिला जींद हरियाणा सभापति रहे एवं श्री कृष्ण पाल सिंह तोमर भूतपूर्व उपजिलाधिकारी मुख्यातिथि रहे।
आयोजन सिल्वर ओक पब्लिक स्कूल पीनना के प्रांगण में संपन्न हुआ। मंच संचालन श्री अनिल कुमार आर्य प्रधानाचार्य मूनलाइट पब्लिक स्कूल द्वारा किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन व राजा महेंद्र प्रताप जी के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। समारोह में अखिल भारतीय जाट एकता एसोसिएशन का स्थापना दिवस मनाते हुए दसवीं और बारहवीं कक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया
एसोसिएशन के प्रदेश व जनपद स्तर के पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के आरंभ में संस्था के प्रदेश अध्यक्ष श्री गजेंद्र सिंह बाद जी के अध्यक्ष भाषण से शुरू हुआ। अनिल आर्य ने विस्तार से राजा महेंद्र प्रताप जी के जीवन के सभी पहलुओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर श्री भूपेंद्र सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, श्री संदीप मलिक प्रदेश वरिष्ठ महासचिव शिक्षक प्रकोष्ठ, श्री निशांत बालियान प्रदेश अध्यक्ष छात्र प्रकोष्ठ, श्री अमित कुमार मंडल अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ सहारनपुर मंडल, श्री विपिन बालियान जी मंडल अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, श्री हरेंद्र सिंह मलिक जिला अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ, श्री डॉक्टर विशेष बालियान वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, श्री लोकेंद्र सिंह, श्री अशोक बालियान जी, राजीव कुमार जी द्वारा मंच संबोधित किया गया। अंत में डॉ बीएस बालियान जी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के बाद राजा महेंद्र प्रताप जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ। सिल्वर ओक पब्लिक स्कूल के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, स्टाफ का बहुमूल्य योगदान रहा।

