Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Khatauli by-election: पैसे बांटते हुए मदन भैया का समर्थक गिरफ्तार, नकदी बरामद, पत्रकारों के भी नाम आए सामने

मुजफ्फरनगर। खतौली विधानसभा उपचुनाव (Khatauli by-election:) को लेकर कल मतदान होना है। जिसके लेकर पुलिस प्रशासन बेहद सतर्क नजर आ रहा है।

इसी बीच पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने खतौली विधानसभा सीट से रालोद-सपा गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया के पक्ष में पैसे बांटने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान कर्मवीर नागर के रुप में हुई है। जो नोएडा का निवासी बताया जा रहा है। जिसके कब्जे से 51 हजार रुपये नकद बरामद हुए है।

दावा किया जा रहा है कि ये रकम चुनाव को प्रभावित करने के मकसद से बांटी जानी थी। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी से एक मोबाइल भी बरामद हुआ है। जिसमें कुछ रिकोर्डिंग भी बताई जा रही है। जिसमें लेन-देन की बात की जा रही हैं। इसके साथ ही कुछ लोगों को शराब के लिए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भी कराई गई है।

पकड़े गए आरोपी के पास एक लिस्ट भी बरामद हुई है, जिसमें उन पत्रकारों के नाम लिखे होने की बात सामने आ रही है। जिनको मदन भैया की तरफ से रकम बांटी गई।

एसएसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि एक बाहरी व्यक्ति को 51 हज़ार के साथ गिरफ्तार किया गया है। पैसों के लेनदेन में कुछ पत्रकारों के नाम भी सामने आए हैं। इस पूरे मामले की रिपोर्ट चुनाव पर्यवेक्षक को भेजी जाएगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − fourteen =