सपाईयों ने पत्रिका बांटकर जनता को जागरूक किया
मुजफ्फरनगर। महानगर समाजवादी पार्टी मुजफ्फरनगर द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार आह्वान मुहिम की शुरुआत की गई
जो नई मंडी क्षेत्र से आरंभ हुई आह्वान मुहिम को पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी मुजफ्फरनगर गौरव स्वरूप व महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी द्वारा संयुक्त रुप से झंडी दिखाकर चालू किया गया
आह्वान मुहिम का नेतृत्व महानगर महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट द्वारा किया गया साइकिल चलाने वालों में शलभ गुप्ता एडवोकेट महानगर महामंत्री विकल्प जैन महानगर कोषाध्यक्ष ,दीपक गोयल महानगर उपाध्यक्ष , विजय बाटा महानगर उपाध्यक्ष दुर्गेश यादव महानगर सचिव सुभाष चंद्र एड.महानगर सचिव महक सिंह महानगर सदस्य वह मनोज कुमार आदि ने नई मंडी क्षेत्र में साइकिल चलाकर आह्वान पत्रिका बांटकर जनता को जागरूक किया।
जनार्दन विश्वकर्मा , टीटू रमन पाल,उमर खान आशुतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
